For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs Australia: सहवाग ने हार्दिक पांड्या को दिया क्यूट नाम, जानिए क्यों?

चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरह से टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने खेल दिखाया, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। पांड्या ने अपने सेलेक्शन को पूरी तरह से सही ठहराते हुए कंगारूओं की जमकर पिटाई की और भारत की जीत में अहम रोल निभाया। गौरतलब है कि पांड्या ने 66 गेंदों पर 83 रन की पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, वो भी तब जब इंडिया का टॉप आर्डर बुरी तरह से फेल हो गया था।

कूंग फू पांड्या (कूंग फू पांडा)

कूंग फू पांड्या (कूंग फू पांडा)

हार्दिक की इस शानदार पारी पर तो हर कोई फिदा है और हर किसी ने इसके लिए पांड्या की दिल खोल कर तारीफ की है लेकिन जो नाम पांड्या को सहवाग ने दिया वो अपने आप में काफी खास है। दरअसल मैच की लाइव कमेंट्री कर रहे सहवाग ने हार्दिक को बड़े प्यार से कूंग फू पांड्या (कूंग फू पांडा) नाम दिया।

कुंग फू पांडा एक लोकप्रिय अमेरिकी एनिमेशन फिल्म

कुंग फू पांडा एक लोकप्रिय अमेरिकी एनिमेशन फिल्म

गौरतलब है कि कुंग फू पांडा 2008 में बनी एक लोकप्रिय अमेरिकी एनिमेशन फिल्म है। जिसमें पांडा ही हीरो है और वो बहुत चालाकी से अपने दुश्मनों का सफाया करता है। इसलिए सहवाग ने पांड्या को कुंग फू पांडा कहा।

खास बातें

खास बातें

  • हार्दिक पांड्या अपने वनडे करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं।
  • अपने पहले ही मैच में उन्होंने अपने अब तक के वनडे करियर का रिकॉर्ड बना दिया।
  • पांड्या ने स्टार स्पिनर एडम जंपा के तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर उन्होंने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।
  • वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

    वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

    • पांड्या ने 83 रन की पारी खेली जो उनके वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है।
    • पांड्या ने अब तक कुल 23 मैचों में 39.10 की औसत से 391 रन बनाए हैं।
    • इतने ही मैचों में उनके नाम पर 23 विकेट भी लिए हैं।
    • हार्दिक पांड्या बने मैन ऑफ द मैच

      हार्दिक पांड्या बने मैन ऑफ द मैच

      मालूम हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को 26 रनों से हराकर मैच जीत लिया। इसी के साथ भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया। खेल के हीरो हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+