जिस रोती हुई बच्ची का कोहली ने शेयर किया था वीडियो, अब उसके घर से आई है हैरान करने वाली प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक रोती हुई बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, युवराज सिंह और रोबिन उथप्पा ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो बच्ची वीडियो में पढ़ाई करते समय रोती हुई दिखाई दे रही है, वो सिंगर तोशी और शारिब साबरी की भांजी है। तोशी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कोहली समेत उन सभी की आलोचना की है, जिन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है।

हर घर में होते हैं ऐसे बच्चे- तोशी
तोशी ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा है कि तीन साल की भांजी हया का वीडियो वो लोग शेयर कर रहे हैं, जो उसके बारे में बिल्कुल नहीं जानते हैं। तोशी ने कहा कि जो छोटे बच्चे होते हैं उन्हें अनुशासन सिखाना बहुत मुश्किल होता हैं। उनके अनुसार, हया बहुत ही शैतान, नटखट और जिद्दी बच्ची है और आपने देखा होगा जब भी पैरेंट्स अपने बच्चों को पढ़ाते हैं तो वे कई बार रोने लगते हैं। वैसे ही यह भी एक नॉर्मल घटना है, जो अक्सर हर घर में होती है। अगर वीडियो में हया रो रही है तो इसका मतलब यह बिल्कुल नही है कि हम उससे प्यार नहीं करते हैं।

मजाक में बनाया था वीडियो
तोशी ने बताया कि यह वीडियो ऐसे ही मजाक में हया की मां ने परिवार के वॉट्सएप ग्रुप में शेयर किया था, जो उसके भाई को बताना चाहती थी कि हया कितनी जिद्दी हो गई है। तोशी ने कहा कि हमें नहीं पता था कि यह वीडियो इस तरह से वायरल हो जाएगा। सिंगर तोशी ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने और उस पर आ रही लोगों की प्रतिक्रियाओं पर आपत्ति व्यक्त की है।
| |
इस वीडियो में खुश नजर आ रही है बच्ची
हालांकि, तोशी के भाई शारिब ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हया गाना गाती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो 15 अगस्त का है, जिसमें क्यूट हया ने हाथ में तिरंगा थामा है और गाना गाती हुई खुश नजर आ रही है। आपको बता दें कि वो 1.5 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि इसे अब तक 5 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, इस रोती हुई बच्ची को देखकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रोष जताया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
