Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्‍ट: भारत को बड़ा झटका

मोहाली, 19 दिसंबर: इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे व अंतिम टेस्‍ट मैच में भारत को बड़ा झटका तब लगा जब विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग का विकेट गिरा। वहीं गौतम गंभीर ने अभी तक शानदार पारी खेलते हुए अर्द्धशतक पूरा कर लिया, जबकि राहुल द्रविड़ धीमी पारी के साथ मैदान पर हैं।

सहवाग के बल्‍ले से एक भी रन नहीं निकला। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट छह रन पर गिरा। खबर लिखे जाने तक भारत का स्‍कोर एक विकेट पर 100 रन था। गौतम गंभीर 57 रन पर खेल रहे हैं, जबकि राहुल द्रविड़ 85 गेंदों पर 38 रन बना चुके थे।

द्रविड़ को मिली लाइफलाइन

तमाम कयासों के बाद आखिरकार चयनकर्ताओं ने राहुल द्रविड़ को लाइफलाइन दे ही दी। मोहाली टेस्‍ट में उन्‍हें वापसी का एक मौक और दिया गया।

हालांकि कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में राहुल के टीम में रहने का इशारा कर दिया था। मोहाली में उतरी भारतीय टीम सात अनुभवी बल्‍लेबाजों के साथ खेल रही है। इनमें गंभीर, सहवाग, द्रविड़ के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्‍मण, युवराज सिंह और स्‍वयं धोनी। वहीं गेंदबाजों की अगुवाई जहीर खान करेंगे। उनके साथ ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा गेंदबाजी संभालेंगे।

पीटरसन ब्रिगेड का मनोबल ऊंचा

केविन पीटरसन की ब्रिगेड भले ही चेन्‍नई टेस्‍ट में हार गई हो, लेकिन मोहाली में टीम का मनोबल काफी ऊंचा दिख रहा है। मैच से पहले पीटरसन ने कहा कि चेन्नई में उनकी टीम ने भारत को जोरदार टक्कर दी थी और मोहाली में भी वह अपने इस जज्बे को कायम रखेगी।

पीटरसन के मुताबिक चेन्नई टेस्ट मैच में मिली हार उनकी टीम के लिए एक सबक की तरह है। उन्होंने कहा, 'हम पीछे देखने पर यकीन नहीं करते। हमने पहले टेस्ट की हार से काफी कुछ सीखा है। अब हम अपने सबक को हकीकत में बदलने का प्रयास करेंगे।'

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+