For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे कोच रवि शास्त्री, बोले- ऐसे मौके बार-बार नहीं आते

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-एलन गावस्कर सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम दौरे से पहले ही काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच मे खेलने के बाद वापस भारत लौट आयेंगे, जिसके बाद से उनकी छुट्टी को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। जहां फैन्स उनके इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी उनके इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में नया नाम भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का है जिन्होंने पिता बनने के लिये विराट कोहली के वापस भारत लौटने के फैसले को बिल्कुल सही बताया है।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी के पहले हफ्ते में अपने पहले बच्चे के जन्म की प्रतिक्षा कर रहे हैं, जिसके लिये कप्तान कोहली उनके साथ रहना चाहते हैं। वहीं कोरोना वायरस की वजह से यात्रा करने के बाद 14 दिन के क्वारंटीन नियम के चलते विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले लौटना होगा, यही वजह है कि उन्होंने पहले डे नाइट टेस्ट मैच के बाद पैटर्निटी लीव के लिये आवेदन किया जिसे बीसीसीआई ने भी मंजूरी दे दी।

और पढ़ें: IND vs AUS: ब्रायन लारा ने सूर्यकुमार की गैर-मौजूदगी पर उठाये सवाल, सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने एबीसी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, 'मेरे हिसाब से विराट कोहली का फैसला एकदम सही है और किसी भी आदमी की जिंदगी यह वो पल हैं जो बार-बार नहीं आते हैं। उनके पास मौका है तो वह वापस जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम सभी को इसके लिये खुश होना चाहिये।'

कोच रवि शास्त्री ने आगे बात करते हुए कहा कि विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में टीम की सफलता में अहम योगदान दिया है इसलिये उन्हें मिस करना जायज है लेकिन इसे आप युवा खिलाड़ियों के लिये एक मौके के रूप में भी देख सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'पिछले 4-5 साल में अगर आप भारतीय क्रिकेट पर नजर डालेंगे तो इसमें कोई शक नहीं है कि टीम की सफलता में इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा है। जाहिर है टीम उन्हें मिस करेगी लेकिन जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं कि मुश्किल को अवसर बनाना चाहिये, तो यह वक्त भी युवा खिलाड़ियों के लिये बड़े अवसर की तरह ही होगा।'

और पढ़ें: IPL 2021: 14वें सीजन में BCCI शामिल कर सकता है यह 4 नये नियम, बदल जायेगी लीग

गौरतलब है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ आगाज करेगी जिसके बाद वह 3 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच एडिलेड के मैदान पर डे नाइट प्रारूप में पिंक बॉल से खेला जायेगा, जिसके बाद अगले 3 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को बिना विराट कोहली के ही खेलना होगा।

Story first published: Tuesday, November 24, 2020, 20:05 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+