For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सायमंड्स के बगैर मुश्किल में ऑस्‍ट्रेलिया

By Staff
मेलबर्न, 2 सितम्बर: ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स को अनुशासनहीनता के आरोप में टीम से बाहर तो निकाल दिया गया। लेकिन अब उनके बगैर ऑस्‍ट्रेलियाई टीम मुश्किल में पड़ गई है।

वो ऐसे कि सायमंड्स की गैरमौजूदगी में क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चयनकर्ताओं को आगे का कार्यक्रम बनाने में काफी दिक्कत हो रही है। आस्ट्रेलियाई टीम को अगले महीने भारत दौरे पर जाना है। चार मैचों की बार्डर-गावस्कर ट्राफी आस्ट्रेलियाई टीम के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है।

ऐसे में सायमंड्स को टीम से बाहर रखना ऑस्‍ट्रेलिया के लिए महंगा पड़ सकता है। इस कारण चयनकर्ता अब असमंजस में पड़ गये हैं। चयनकर्ता सायमंड्स के बगैर टीम को भारत नहीं भेजना चाहते हैं।

आस्ट्रेलिया ने पिछली बार बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती थी। उसमें सायमंड्स की अहम भूमिका रही थी। भारत दौरे के लिए टीम का चयन पंद्रह दिनों के भीतर होना है। ऐसे में सायमंड्स को लेकर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सायमंड्स के मामले पर ऑस्‍ट्रेलिया टीम के कप्‍तान माइकल क्‍लार्क का कहना है कि टीम में वापसी से पहले सायमंड्स को अपने साथियों क भरोसा जीतना होगा।

गौरतलब है कि बांग्‍लादेश के खिलाफ चल रही सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्‍या पर जब ऑस्‍ट्रेलिया टीम के सभी खिलाडि़यों को एक मीटिंग और अभ्‍यास के लिए बुलाया गया था, तब सायमंड्स उन दोनों मौकों पर नहीं पहुंचे थे। असल में सायमंड्स उस दौरान मछलियों का शिकार करने निकल पड़े थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+