Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सौरव गांगुली की सलाह जरूरी: बिन्‍नी

कोलकाता। पिछले साल रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल की टीम प्‍लेट ग्रुप में चली गई थी। फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके सौरव गांगुली भले ही टीम से न खेलें, लेकिन उनकी सलाह टीम के लिए बहुत जरूरी है। यही कारण है कि टीम के नए कोच रोजर बिन्‍नी अब दादा की सलाह लेकर ही टीम को दिशा देंगे।

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्‍नी ने रणजी के लिए चयनित बंगाल की टीम के कोच का पद संभालने के बाद कहा कि वो टीम के अच्‍छे प्रर्दान के लिए सौरव गांगुली से सलाह लेंगे।

बल्‍लेबाजी के लिए चाहिए दादा की टिप्‍स

ईडन गार्डन में टीम की ड्रिल के दौरान उन्‍होंने कहा कि वो पूर्व कोच भरत अरुण से बात कर चुके हैं। यही नहीं टीम के सलाहकार मोहिंदर अमरनाथ से भी उन्‍होंने इस संबंध में चर्चा की। अब वो गांगुली से सलाह लेंगे।

बिन्नी ने कहा कि उन्होंने पिछले साल बंगाल का क्वार्टर फाइनल मैच देखा था। मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाज एकदिवसीय मैचों जैसे शाट खेलते हैं। लगता है कि वे अधिक से अधिक से शाट खेलने की जल्दबाजी में रहते हैं। बल्‍लेबाजी में निखार के लिए दादा खिलाडि़यों को कारगर टिप्‍स दे सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+