T20 WC वॉर्मअप मैच में छठे गेंदबाज बने विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखा भारतीय स्पिनर्स का जलवा

T20 World Cup
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के क्वालिफायर राउंड के बीच सुपर 12 की टीमें वॉर्म अप मैचों के जरिये अभ्यास कर रही हैं, जिसमें भारतीय टीम अपना दूसरा प्रैक्टिस मैच खेलने के लिये ऑस्ट्रेलिया के सामने उतरी। भारतीय टीम ने अपने पहले वार्म अप मैच में इंग्लैंड को हराया था, तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड को हराकर आ रही है। दुबई के आईसीसी अकादमी मैदान पर खेले गये इस मैच में विराट कोहली के बजाय रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते नजर आये तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

और पढ़ें: अगर भारत-पाकिस्तान मैच हुआ टॉय तो क्या होगा नतीजा, सहवाग ने की विश्वकप मुकाबले पर भविष्यवाणी

टॉस पर भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर जब रोहित शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खेलने से पहले छठे गेंदबाज की तलाश कर रहे हैं। यह गेंदबाज हमारा ऑलराउंडर हो जो अच्छी बल्लेबाजी कर सकता हो। कप्तान रोहित शर्मा की इस खोज का जवाब वार्म अप मैच के दौरान देखने को भी मिला, जहां पर भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली छठे गेंदबाज के रूप में बॉलिंग करते नजर आये। ऑस्ट्रेलिया के लिये सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर से नाकाम नजर आये और महज एक रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौटे।

और पढ़ें: 'रोमांच से ज्यादा मिलती है पहचान', कपिल देव ने गिनाये विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मैच के फायदे

भारतीय स्पिनर्स ने दिलाई बढ़िया शुरुआत

भारतीय स्पिनर्स ने दिलाई बढ़िया शुरुआत

न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्नर पहली ही गेंद पर आउट हो गये थे तो वहीं इस मैच में 7 गेंद खेलकर सिर्फ एक ही रन बना सके। भारतीय स्पिनर्स ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और रविचंद्रन अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों में दो विकेट हासिल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। अश्विन ने 5वीं गेंद पर वॉर्नर को एलबीडब्लयू किया तो आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों स्लिप पर कैच करा दिया। वहीं चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आये रविंद्र जडेजा ने कप्तान एरॉन फिंच को पहली ही गेंद पर एलबीडब्लयू कर कंगारू टीम को तीसरा झटका दिया, जिसने महज 11 रन पर अपने 3 विकेट खो दिये।

मैक्सवेल-स्मिथ ने करायी वापसी

मैक्सवेल-स्मिथ ने करायी वापसी

हालांकि यहां से ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये स्टीव स्मिथ (57) और ग्लेन मैक्सवेल (37) ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिये 61 रनों की साझेदारी कर डाली। ग्लेन मैक्सवेल ने यहां पर 28 गेंदों में 5 चौके लगाकर 37 रनों की पारी खेली, लेकिन राहुल चाहर ने उन्हें बोल्ड कर एक बड़ी पारी खेलने से रोका और साझेदारी को भी समाप्त किया। मैक्सवेल के जाने के बाद स्टीव स्मिथ ने मार्कस स्टॉयनिस (41) के साथ पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा और पांचवे विकेट के लिये 76 रनों की साझेदारी कर डाली। इस दौरान जहां स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों में 7 चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 57 रनों की पारी खेली तो वहीं पर मार्कस स्टॉयनिस ने 25 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 41 रनों की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 27 रन देकर स्टीव स्मिथ को रोहित के हाथों कैच कराया। वहीं आर अश्विन ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट चटकाये। रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर गेंदबाजी कर 35 रन दिये ओर एक विकेट हासिल किया। भारतीय टीम ने इस मैच में 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमें विराट कोहली भी गेंदबाजी करते नजर आये। विराट कोहली ने 2 ओवर फेंके और 12 रन देकर लौटे, जबकि राहुल चाहर ने 3 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया। शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर में 30 रन दिये तो वहीं पर वरुण चक्रवर्ती काफी महंगे साबित हुए और 2 ओवर में 23 रन देकर वापस लौटे। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Story first published: Wednesday, October 20, 2021, 17:57 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+