For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कैप्टन कोहली ने कह दी बड़ी बात, अजिंक्य रहाणे हो जाइए होशियार!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में रविवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

चेन्नई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में रविवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मीडिया को संबोधित करते हुए कई बड़ी बातें कह दीं।

मैं किसी भी दिन ओपनिंग कर सकता हूंः कोहली

मैं किसी भी दिन ओपनिंग कर सकता हूंः कोहली

मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया को संबोधित करते हुए कोहली ने कहा है कि "अगर आप सभी फॉर्मेट में एक ही पोजीशन पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं, तो टीम को सही संतुलन बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को जरूरत के आधार पर अपने आपको ढालने की जरूरत है। उदाहरण के तौर पर मैंने टी20 क्रिकेट में ओपनिंग की है और मैं किसी भी दिन ओपनिंग कर सकता हूं, अगर कोई बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए तैयार हो। मुझे ये करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मैंने नंबर चार और टॉप ऑर्डर पर भी बल्लेबाजी की है।"

इसे भी पढ़ेंः- INDvAUS Preview: पहले ही मैच में स्मिथ सेना को धराशायी करने उतरेगी विराट विराट ब्रिगेड

धवन की गैर मौजूदगी में रहाणे कंधों पर होगा पूरा दारोमदार!

धवन की गैर मौजूदगी में रहाणे कंधों पर होगा पूरा दारोमदार!

दरअसल कोहली का इशारा अपने चहेते बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की तरफ था। क्योंकि अभी भारतीय टीम को शिखर धवन की गैर मौजूदगी में एक टिकाऊ ओपनर बल्लेबाज की जरूरत है। ऐसे में कोहली की इन बातों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली रहाणे का बल्लेबाजी क्रम बदलकर उनसे ओपनिंग करा सकते हैं। कोहली ने इस बारे में कहा भी कि अजिंक्य रहाणे वनडे और टेस्ट में मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं और फिर उन्होंने वनडे में भी ओपनिंग की है।

'रहाणे को बैटिंग पोजीशन बदलने में परेशानी का सामना करना पड़ा'

'रहाणे को बैटिंग पोजीशन बदलने में परेशानी का सामना करना पड़ा'

कोहली ने आगे कहा कि- 'रहाणे ने ये भी महसूस किया कि बैटिंग पोजीशन बदलने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। अब हम टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए रहाणे का समर्थन कर रहे हैं इसलिए वह जानते हैं कि उनकी योजनाएं साफ हैं। जब खिलाड़ी को आप ज्यादा मौके देते हैं तो वह टीम में अपने स्थान को लेकर ज्यादा आश्वस्त हो जाता है।' कोहली के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में अजिंक्य रहाणे ओपनिंग कर सकते हैं। गौरतलब है कि भारतीय टीम 2019 विश्वकप को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियां कर रही है। ऐसे में कोई भी बल्लेबाज किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकता है। इसका एक उदाहरण श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में देखने को मिला था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+