ईरानी ट्रॉफ़ी से गांगुली, युवराज का पत्ता कटा
ईरानी ट्रॉफ़ी के लिए शेष भारत की टीम में सौरभ गांगुली और युवराज सिंह को जगह नहीं मिली है. सचिन और द्रविड़ इस प्रतियोगिता में खेलेंगे.
राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ़ इस टीम का हिस्सा रहेंगे. कोहनी की चोट के कारण श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय सिरीज़ से दूर रहे सचिन तेंदुलकर भी ईरानी ट्रॉफ़ी में हिस्सा लेंगे.
सचिन के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, वसीफ़ जाफ़र और महेंद्र सिंह धोनी टीम में रहेंगे.
टीम से गांगुली का नाम न होने के बाद से उनके क्रिकेट करियर पर सवालिया निशान लग रहे हैं.
श्रीलंका में हुई वनडे सिरीज़ में उन्हें शामिल नहीं किया गया था. श्रीलंका टेस्ट सिरीज़ में गांगुली खेले तो थे पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.
रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम की कप्तानी अनिल कुंबले करेंगे. वडोदरा में 24-28 सितंबर के बीच होने वाले मैच में रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम का मुकाबला रणजी ट्रॉफ़ी चैंपियन दिल्ली से होगा.
राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया ए और न्यूज़ीलैंड ए के ख़िलाफ़ त्रिकोणीय सिरीज़ के लिए इंडिया ए टीम का चयन भी किया.
इंडिया ए टीम के कप्तान एस बद्रीनाथ होंगे. इसमें सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, रोहित शर्मा, इरफ़ान पठान और प्रवीण कुमार का नाम शामिल है.
शेष भारत की टीम
अनिल कुंबले(कप्तान), राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, वसीम जाफ़र, महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद कैफ़, हरभजन सिंह, प्रज्ञन ओझा, ज़हीर खान, मुनाफ़ पटेल, आरपी सिंह, पार्थिव पटेल, अशोक डिंडा

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications