Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग का आक्रमण जारी

गाले, 31 जुलाई: श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट मैच के पहले दिन बारिश भी वीरेन्‍द्र सहवाग के आक्रमण को रोक नहीं सकी। भोजनकाल के तुरन्‍त बाद शुरू हुई बारिश ने सहवाग को 91 रन पर रोक दिया था, लेकिन बारिश थमने के बाद सहवाग ने शतक पूरा करते हुए 128 रन पर खेल रहे हैं।

पहले दिन की बल्‍लेबाजी में सहवाग ने 2 छक्‍के और 19 छक्‍के लगाये। सहवाग ने जहां मजबूती देने के प्रयास किये वहीं भारत के धुरंधर बल्‍लेबाज कहे जाने वाले राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुल्‍कर और सौरव गांगुली तीनों चमिंदा वास और मेंडिस की गेंदों के आगे टिक नहीं सके।

पहले दिन के खेल के अंत तक भारत ने कुल 44.3 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाये हैं। गौतम गंभीर ने 56 रन बनाये, जबकि सचिन 5, राहुल द्रविड़ 2 और गांगुली शून्‍य पर सिमट गये।

श्रीलंका के युवा स्पिनर असंथा मेंडिस ने भारत को लगातार दो झटके दिए। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने भी बारिश के कारण मौसम और पिच में पैदा हुई नमी का फायदा उठाते हुए दो विकेट अपने नाम किए।

भोजनकाल के दौरान आई जोरदार बारिश से मैदान गीला होने के कारण भोजनकाल और चायकाल के बीच के सत्र में खेल नहीं हो सका था। मैदान का मुआयना करने के बाद अंपायरों ने भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे खेल शुरू करने की घोषणा की।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+