Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली ने बंगाल टीम छोड़ने की धमकी दी

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ़ बंगाल (सीएबी) के कुछ सदस्य उनके परिवार के लिए परेशानी खड़ा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ़ बंगाल के कुछ सदस्य उनके परिवार के लिए परेशानी खड़ा कर रहे हैं, अगर ऐसा आगे भी हुआ तो वह बंगाल के लिए खेलना बंद कर देंगे".

डालमिया

सौरभ गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के साथ किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया.
यह धोनी पर निर्भर करता है कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं. आराम करने का फ़ैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है, जिसका हमें सम्मान करना चाहिए

डालमिया क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ़ बंगाल के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ रहे हैं.

गांगुली ने कहा, "डालमिया के साथ मुझे कोई समस्या नहीं है, मेरी एक ही चिंता है मेरे परिवार की समस्या, जो कि सीएबी के कुछ सदस्यों के कारण है". सौरभ गांगुली को चैंपियंस ट्रॉफ़ी में खेलने वाले संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है.

गांगुली ने भारतीय वन डे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उस बयान का स्वागत किया था, जिसमें उन्होंने लगातार क्रिकेट खेलने से खिलाड़ियों को होने वाली थकान की बात की थी.

धोनी की तारीफ़

धोनी के श्रीलंका में हेने वाले टेस्ट मैचों की श्रृंखला से ख़ुद को अलग रखने के फ़ैसले को गांगुली ने उनका व्यक्तिगत फ़ैसला बताया और कहा कहा कि उसका स्वागत किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह धोनी पर निर्भर करता है कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं. आराम करने का फ़ैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है, जिसका हमें सम्मान करना चाहिए.

गांगुली ने इस महीने के अंत में श्रीलंका के साथ होने वाले टेस्ट मैचों के सवाल पर कहा कि भारतीय बल्लेबाज़ अजंता मेंडिस का सामना करने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि मेंडिस ने एशिया कप में बहुत बढ़िया गेंदबाज़ी की और अकेल के दम पर फ़ाइनल मैच जिता दिया.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+