Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय गेंदबाजी से घबराये पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान, कहा- उल्टा पड़ जायेगा कंगारुओं का यह दांव

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के बाद भारतीय टीम अब 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट खेलने को राजी नजर आ रही है। लेकिन इस बीच अब तक 6 डे-नाइट टेस्ट मैचों में अजेय रहने वाली ऑस्ट्रलिया की टीम अति उत्साहित नजर आ रही है जिसके चलते उसने भारत के खिलाफ सीरीज में 2 पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने का विचार रखा है। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस विचार पर पूर्व कप्तान इयान चैपल सहमत नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सीए के इस विचार को उलटी चाल पड़ने वाला बताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ज्यादा बेहतर है जो कि ऑस्ट्रेलिया पर उलटा पड़ सकता है।

और पढ़ें: Ranji Trophy: वसीम जाफर के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो में लिखे अपने कॉलम में इयान चैपल ने कहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारतीय टीम के 2020-21 में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान 2 डे-नाइट टेस्ट मैच खिलाने पर विचार कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया पर उलटा पड़ सकता है दांव

ऑस्ट्रेलिया पर उलटा पड़ सकता है दांव

चैपल ने आगे लिखा,' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बेशक यह कदम मेजबान टीम को फायदा पहुंचाने के लिये उठा रही है लेकिन उनका यह दांव उलटा भी पड़ सकता है। कारण है भारतीय गेंदबाजी जो कि ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले काफी मजबूत है। इतना ही नहीं विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में यह साबित कर दिया है कि वह क्रिकेट के इस प्रारूप के असल उस्ताद हैं।'

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार अगले साल जनवरी में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आयेगी तो उस दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक प्रतिनिधिमंडल बीसीसीआई के अधिकारियों से मिलेगा और चेयरमैन अर्ल एडिंग्स के नेतृत्व में यह प्रस्ताव बीसीसीआई के सामने रखेंगे।

2 पिंक बॉल टेस्ट के पक्ष में नहीं है सौरव गांगुली

2 पिंक बॉल टेस्ट के पक्ष में नहीं है सौरव गांगुली

हालांकि बीसीसीआई के नये अध्यक्ष सौरव गांगुली इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहे। हाल ही में सौरव गांगुली ने कहा,' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं आया है। हालांकि मुझे लगता है कि 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2 डे-नाइट टेस्ट मैच ज्यादा हो जाएंगे। पिंक बॉल टेस्ट कभी भी पारंपरिक टेस्ट मैच का स्थान नहीं ले सकता। हम सीरीज में ज्यादा से ज्यादा एक डे-नाइट टेस्ट मैच खेल सकते हैं।

जनवरी में तय होगा कितने डे-नाइट मैच खेलेगी भारत-ऑस्ट्रेलिया

जनवरी में तय होगा कितने डे-नाइट मैच खेलेगी भारत-ऑस्ट्रेलिया

वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स पूरी तरह से सौरव गांगुली को डे-नाइट टेस्ट मैचों के लिये राजी करना चाहते हैं।

इसको लेकर एडिंग्स ने कहा, 'भारत ने अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेला और आसानी से जीत गए, यह अच्छी बात है। अब चूंकि वह इसमें आ गए हैं तो हो सकता है कि यहां से वो आगे बढ़ना शुरू करें। मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि वह एक या उससे ज्यादा दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलने के बारे में विचार करेंगे। लेकिन यह हमारी जनवरी में होने वाली मुलाकात पर निर्भर है।'

Story first published: Monday, December 9, 2019, 19:57 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+