oi-Ishwar
मुंबई। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने सन्यास की घोषणा कर चुके महान खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज खेलने से पहले मुंबई की रणजी टीम से भी खेलेंगे। मुंबई क्रिकेट एशोसिएसन के संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने कहा है कि वह हरियाणा के खिलाफ होने वाले रणजी मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे जो कि टीम के अन्य खिलाडि़यों के लिए भी उत्साह की बात है। यह मैच 27 से 30 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए वेन्यू की घोषणा कर दी गई। पहला मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन में तो दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
सचिन ने पिछले साल भी मुंबई के लिए रणजी मैचों में भाग लिया था, जिसका फैसला उन्होने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रन न बना पाने के कारण किया था। 1988 में सचिन ने वानखेड़े की पिच पर पहला रणजी मैच गुजरात के खिलाफ खेला था, तब से लेकर अब तक वह 37 रणजी मैचों में मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, October 16, 2013, 13:12 [IST]
Other articles published on
Oct 16, 2013