ट्वेंटी-20 विश्व कप: ईशांत और कोहली की छुट्टी, विनय नया चेहरा (लीड-1)
विश्व कप के लिए 30 संभावितों का चयन किया गया था। शुक्रवार को चयन समिति के प्रमुख के. श्रीकांत की अध्यक्षता में ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुई बैठक में अंतिम रूप से 15 सदस्यों वाली टीम चुनी गई।
महेंद्र सिंह धौनी को इस टीम का कप्तान और वीरेंद्र सहवाग को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। दिनेश कार्तिक को अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
खराब फार्म में चल रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, एकदिवसीय मैचों में खुद को साबित कर चुके दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली और केरल के तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को टीम में जगह नहीं मिल सकी है।
चोटिल होने के बावजूद दिल्ली के दो खिलाड़ियों-गौतम गंभीर और आशीष नेहरा को इस टीम में शामिल किया गया है। नेहरा और गंभीर चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ मुकाबलों में नहीं खेल सके हैं। हाल ही में वे श्रीलंका के इलाज कराकर लौटे हैं।
बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स के लिए आईपीएल में खेल रहे विनय कुमार को घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण टीम में जगह दी गई है। विनय कुमार ने आईपीएल-3 में अब तक सबसे अधिक आठ विकेट अपने नाम किए हैं।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उपकप्तान), विनय कुमार, पीयूष चावला, आशीष नेहरा, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, जहीर खान, यूसुफ पठान, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार और युवराज सिंह।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications