ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे पर मडराए संकट के 'बादल'

चेन्नई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाच पांच वनडे मैचों के पहले मैच पर संकट के बादल मडरा रहे हैं। दरअसल सीरीज का पहला मैच 17 सितंबर को चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो पहले वनडे के दौरान भारी बारिश की आशंका है। विभाग के मुताबिक 17 सितंबर को दोपहर और शाम को बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि अगर बारिश ज्यादा समय तक हुई तो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे रद्द भी हो सकता है क्योंकि मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है।

मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि रविवार को सुबह 9 बजे से बारिश होगी। इसके बाद बारिश रुकी भी तो बादल छाए रहेंगे। जिसके बाद दोपहर 1 बजे से फिर से बारिश शुरू होगी। रविवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की निगाहें। क्योंकि भारतीय टीम अभी हाल ही में श्रीलंका का उसके घर में सफाया करके लौटी है। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम से कड़ी टक्कर होगी। आपको बता दें कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में 30 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने होंगे। इससे पहले 9 अक्टूबर 1987 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी बार और इस स्टेडियम में पहला मैच खेला गया था।

Story first published: Friday, September 15, 2017, 15:27 [IST]
Other articles published on Sep 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+