For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: सैयद किरमानी के जन्मदिन पर ऋषभ पंत ने तोड़ा उनका 28 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पकड़ काफी मजबूत हो गई है। भारतीय टीम को जीत के लिए दो विकेट की दरकार है।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट ने तीसरे दिन से जो नाटकीय करवट ली, वह चौथे भी जारी रही। पहली पारी में भारत ने 443 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

जवाब में बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया टीम 151 रनों पर आउट हो गई थी। हालांकि, 292 रनों की लीड के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की भी हालत पैट कमिंस ने 27 रन देकर 6 विकेट लेकर पतली कर दी और भारत ने चौथे दिन अपनी पारी 8 विकेट पर 106 रन बनाकर घोषित कर की। इस तरह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में कंगारूओं की पारी फिर लड़खड़ा गई। इस मैच के दौरान दिलचस्प चीज यह देखन को मिली ऋषभ पंत ने सैयद किरमानी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया ।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच तक ऋषभ पंत ने 19 कैच पकड़े हैं । इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और सैयद किरमानी को पीछे छोड़ दिया। किरमानी ने 6 मैचों की सीरीज में जबकि धोनी ने 5 मैचों की सीरीज में विकेट के पीछे 17 कैच लपके थे।

उनके नाम दो टेस्ट मैचों में अबतक 15 शिकार दर्ज हो गए हैं। एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में कुल 11 शिकार करके पंत ने विश्वरिकॉर्ड की बराबरी की थी।

पर्थ टेस्ट में 4 शिकार करके उन्होंने दूसरे नंबर पर काबिज एमएस धोनी, सैयद किरमानी और रिद्धिमान साहा के 14-14 शिकार वाले साझा रिकॉर्ड को तोड़ दिया। किरमानी ने साल 1979 में, धोनी ने 2013 और 2014 में और रिद्धिमान साहा ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेट के पीछे 14 शिकार किए थे।

Story first published: Saturday, December 29, 2018, 16:14 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+