For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind vs Aus: धोनी के शानदार सैकड़े पर फिदा सचिन ने कही दिलचस्प बात

चेन्नई। एक बार फिर से टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से साबित कर दिया है कि वो ही चेन्नई के किंग हैं और अभी भी उनके अंदर काफी क्रिकेट बाकी है। गौरतलब है कि धोनी ने कंगारूओं के खिलाफ वनडे मैच में 88 गेंद पर 79 रन बनाए। इसी के साथ ही उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 अर्धशतक पूरे हो गए।

सोशल मीडिया पर भी धोनी ही छा गए

सोशल मीडिया पर भी धोनी ही छा गए

जिसके बाद तो केवल मैदान पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी धोनी ही छा गए। चारों और माही-माही को लेकर बातें होने लगी। लोगों ने ट्विटर पर जमकर धोनी के कसीदे पढ़ें तो वहीं दिग्गजों ने भी धोनी के लिए काफी सुंदर सुंदर बातें कहीं। लेकिन सबसे शानदार बात क्रिकेट के भगवान यानी सचिन ने लिखी है।

धोनी का एक और शतक

सचिन ने ट्विटर पर लिखा कि धोनी का एक और शतक! लेकिन इस बार विकेट के सामने! अर्धशतकों का शतक पूरा करने पर बधाई माही।

धोनी का वनडे में ये 66वां अर्धशतक

धोनी का वनडे में ये 66वां अर्धशतक

आपको बता दें कि धोनी का वनडे में ये 66वां अर्धशतक था। टेस्ट में वो 33 और टी-20 में एक अर्धशतक जड़ चुके हैं। वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 14वें बल्लेबाज हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुमार संगाकारा के बाद दूसरे विकेट कीपर बल्लेबाज हैं।

 भारत सीरीज में 1-0 से आगे

भारत सीरीज में 1-0 से आगे

मालूम हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को 26 रनों से हराकर मैच जीत लिया। इसी के साथ भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया।

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांड्या ने की छक्कों की बरसात, बेबस दिखे कंगारू

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांड्या ने की छक्कों की बरसात, बेबस दिखे कंगारू

भारतीय टीम में बतौर ऑलराउंडर टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हार्दिक पांड्या

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+