For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: शेन बॉन्ड ने बताया क्यों भारतीय गेंदबाज हैं दुनिया के बेस्ट पेसर्स

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के कोच शेन बॉन्ड ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बहुत घातक साबित होंगे। बॉन्ड ने कहा कि इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाज साबित होंगे क्योंकि वह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। बॉन्ड ने बुमराह की तारीफ करते हुए बताया कि आखिर ऐसा क्या है जो उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज बनाता है।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए बॉन्ड ने कहा,' मुझे लगता है कि बुमराह के अंदर लगातार दुनिया का बेस्ट गेंदबाज बने रहने की दृढ़ इच्छा है। वह एक बंदूक की तरह है। उनका अजीबो गरीब एक्शन ही उन्हें सबसे खास नहीं बनाता है, उनके पास बेहतरीन शॉर्ट बॉल है, मजबूत फ्रंट लेग, शानदार कलाई मूवमेंट और बहुत सारी प्रतिभा, जिसके चलते वह लगातार तेज गेंद फेंकने का काम करते हैं। यही वजह है कि वह दुनिया के बेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं।'

और पढ़ें: 21 साल बाद इंजमाम ने कबूला गांगुली के विकेट का सच, कहा- चेन्नई टेस्ट में नही थे आउट

उल्लेखनीय है कि दुनिया में लगातार बेस्ट बॉलर के पायदान पर बने रहना आसान नहीं है, खास तौर पर तब जब आपके प्रतिद्वंदियों में पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल स्टार्क और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज शामिल हों। हालांकि 2018 में डेब्यू करने के बाद से जसप्रीत बुमराह ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और बार-बार साबित किया है कि वह इस टैग के क्यों हकदार हैं।

जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 साल के करियर में ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं, इस दौरान वह पहले एशियाई गेंदबाज बने जिसने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया। इसके साथ ही वह पिछले साल सबसे तेज 50 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने थे।

और पढ़ें: IND vs AUS: कोहली की लीव पर कपिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बच्चों से महीनों बाद मिले थे गावस्कर

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और मुंबई इंडियंस के लिये 26 विकेट लेने का कारनामा किया।

Story first published: Saturday, November 21, 2020, 22:05 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+