Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शुमाकर बेकरार है सचिन तेंदुलकर से मिलने के लिए

ग्रेटर नोएडा। भले ही वे दोस्त हों लेकिन माइकल शूमाकर को याद नहीं कि आखिरी बार वह सचिन तेंदुलकर से कब मिले थे। जर्मनी का यह महान फार्मूला वन ड्राइवर इंडियन ग्रां प्री के लिये भारत दौरे पर इस चैम्पियन क्रिकेटर से मिलना चाहता है। शूमाकर ने 2002 में तेंदुलकर को फेरारी तोहफे में दी थी जब भारत के इस महान क्रिकेटर ने सर डान ब्रैडमेन के 29 टेस्ट शतकों के रिकार्ड की बराबरी की थी।

शूमाकर ने कहा कि मुझे भी याद नहीं कि आखिरी बार हम कब मिले थे। लेकिन मैं उनसे मिलना चाहता हूं। एफवन के शौकीन तेंदुलकर पहले ही कह चुके हैं कि वह विजय माल्या की फोर्स इंडिया टीम का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा था कि मैं इंडियन ग्रां प्री को लेकर काफी रोमांचित हूं। मैं फोर्स इंडिया टीम के साथ हूं।

माइकल शूमाकर मेरे दोस्त है लेकिन मैं फोर्स इंडिया का समर्थन करूंगा क्योंकि यह भारत की टीम है और देश सर्वोपरि है। इस बीच शूमाकर के साथी ड्राइवर निको रोसबर्ग रिक्शे में पुरानी दिल्ली घूमने गए थे। दोनो की आपस में मुलाकात काफी अरसे बाद होने वाली है। सचिन तेंदुलकर ग्रां प्री के लिए फोर्स इंडिया का समर्थन करते हुए सभी के उत्‍साह का केन्‍द्र बनेगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+