देखें VIDEO: हार की कगार पर बौखलाए स्मिथ ने दी मुरली विजय को 'गाली'
नई दिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जे को लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच धर्मशाला में जंग में चल रही है। भारत जीत के बेहद करीब है। ऑस्ट्रेलिया हार की कगार पर है ऐसे में उनके खिलाड़ियों की बौखलाहट दिखाई देने लगी है। सोमवार को तीसरे दिन के अंतिम सेशन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ कथित रूप से मुरली विजय को गाली देते दिखे।
मैच में स्टीव स्मिथ का जो विडियो कैप्चर हुआ है, उससे तो ऐसा ही लग रहा है कि वो विजय को गाली दे रहे हैं। यह वाकया भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हेजलवुड का कैच लेने का दावा किए जाने के दौरान हुआ। हेजेलवुड आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी थे। विजय ने यह कैच पकड़कर जश्न मनाना शुरू कर दिया और पूरी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की पारी समेटने का जश्न मनाने लगी।
हालांकि मैदान पर खड़े अंपायर इस बात को लेकर विश्वस्त नहीं थे कि विजय ने यह कैच सही ढंग से पकड़ा है। अंपायर ने इस कैच को पुख्ता करने के लिए तीसरे अंपायर की मदद ली और यह डिसिजन हेजलवुड के पक्ष में चला गया। मुरली विजय को पूरा विश्वास था कि उन्होंने वह कैच पकड़ लिया है और वह अपनी पारी शुरू करने के लिए ड्रेसिंग रूम की ओर जाने लगे थे। इस बीच तीसरे अंपायर के डिसिजन के बाद मुरली विजय को वापस लौटना पड़ा और टीम इंडिया ने अपनी फील्डिंग फिर से सजा ली। इस बीच कैमरे में स्टीव का गाली देने वाला यह वीडियो दिखा।
... @BenHorne8 pic.twitter.com/PnblFBC277
— Neroli Meadows (@Neroli_M_FOX) March 27, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
