For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India Vs Australia: टीम इंडिया की गेंदबाजी की मुरीद हुए सुनील गावस्कर, सफलता की बताई वजह

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली इनिंग में जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की उसकी दिग्गज क्रिकेट सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफ की है। भारतीय गेंदबाजी की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा कि यह जबरदस्त गेंदबाजी थी, भारतीय टीम के पास जबरदस्त तेज गेंदबाजों की फेहरिस्त है जोकि अविश्वसनीय है। दरअसल भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली इनिंग में 195 रन पर ऑलआउट कर दिया था। पहली पारी में जसप्रीत बुमरा ने चार विकेट हासिल किए थे। बुमरा का दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज ने जबररदस्त साथ दिया और उन्होंने अहम मैच में दो विकेट अपने नाम दर्ज किए। उन्हो्ने लाबूशाने और कैमरून ग्रीन को पवेलियन भेजा।

भारतीय तेज गेंदबाजी की सफलता का श्रेय सुनील गावस्कर ने बेंच की स्ट्रेंथ को दिया। उन्होंने कहा कि इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज की गैरमौजूदगी में जिस तरह से इन गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया, वह टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ को दर्शाता है। तेज गेंदबाजों की बेंच स्ट्रेंथ भारतीय टीम की जबरदस्त है। संभव है कि स्पिन गेंदबाजी के मामले में यह ऐसा नहीं है लेकिन जब तेज गेंदबाजी की बात करते हैं तो बेंच स्ट्रेंथ जबरदस्त है। गावस्कर ने नवदीप सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह सिराज के बाद अगले जबरदस्त गेंदबाज हैं जो टेस्ट में अपना डेब्यू करेंगे।

गावस्कर ने कहा कि नवदीप सैनी काफी तेज हैं, वह लगातार 145 की रफ्तार से गेंद डालते हैं। हालांकि वह बॉक्सिंग डे टेस्ट नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनका वॉर्मअप गेम अच्छा नहीं रहा, यही वजह है कि मोहम्मद सिराज को उनसे पहले मौका मिला है। लेकिन टीम में उमेश यादव हैं, साथ ही कई युवा तेज गेंदबाज लाइन में हैं जो टीम में अपनी जगह बनाना चाहते हैं। जब गावस्कर से पूछा गया कि आखिर क्यों पहले की तुलना में मौजूदा तेज गेंदबाज तेज गेंद डालते हैं तो गावस्कर ने कहा कि इसकी वजह है कि जिम में वर्कआउट। मुझे लगता है कि ये गेंदबाज जिम में जो मेहनत करते हैं वह इसके पीछे की वजह है। शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत अहम है, अब इन लोगो को प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिलती है जोकि बड़ा फर्क पैदा करती है। मौजूदा समय के खिलाड़ी मेहनत करना चाहते हैं और वो अपने लुक्स पर भी काम करते हैं।

Story first published: Sunday, December 27, 2020, 13:55 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+