For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: भारत को जीत के बाद भी नहीं मिली इनामी राशि, सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। वनडे सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की। टेस्ट सीरीज के बाद भारत ने वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। इस दौरान जीत के बाद भारत को इनामी राशि नहीं सौंपी गई जिसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सवाल उठाए।

दरअसल, भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल मैन-ऑफ-द-मैच रहे और महेंद्र सिंह धोनी को मैन-ऑफ-द-सीरीज चुना गया। इन दोनों खिलाड़ियों को 500 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 35 हजार भारतीय रुपये का पुरस्कार दिया गया। खिलाड़ियों ने अपनी पुरस्कार राशि चैरिटी में दान कर दी।

मैच खत्म होने के बाद सुनील गावस्कर ने सवाल उठाया कि पुरस्कार में सिर्फ 500 अमेरिकी डॉलर ही? यह गलत बात है। खिलाड़ियों की वजह से ही इतनी रकम कमाई गई है तो आयोजक खिलाड़ियों को बड़ी रकम क्यों नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का अंतिम मैच 7 विकेट से जीत लिया है। मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में खेले गए इस मैच को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी जमीन पर पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है।

Story first published: Friday, January 18, 2019, 20:02 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+