India vs Australia, Sydney Test, Preview: भारत की नजरें 71 साल में पहली टेस्ट सीरीज जीत पर

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा। भारत की टीम पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त ले चुकी है। इसके अलावा यदि ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीतकर सीरीज को 2-2 से ड्रा करने में कामयाब भी रहता है तो भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत के ही हिस्से में आएगी। इसके बावजूद टेस्ट सीरीज के इस निर्णायक मैच की बहुत बड़ी ऐतिहासिक महत्ता है। भारत की टीम अभी तक एक बार भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। दोनों देशों के बीच 70 से ज्यादा दशक का क्रिकेट खेले जाने के बावजूद भी यह स्थिति ज्यों की त्यों है।

अब विराट एंड कंपनी के पास इतिहास रचने और बदलने का मौका है। जिस तरह से पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाजी का प्रदर्शन रहा है उसको देखते हुए भारत बुलंद हौसलों के साथ सिडनी में उतरेगा। इसके अलावा भारत सीरीज में कंगारूओं पर पूरी तरह से हावी है। अगर सिडनी में भी जीत की ये लय बरकरार रहती है तो भारत को कंगारूओं को उनकी जमीन पर छकाने में ज्यादा दिक्कतें नहीं आने वाली हैं। भारतीय टीम में इस मैच के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा की जगह पर केएल राहुल और उमेश यादव की वापसी हुई है। जबकि अभी तक फिटनेस साबित नहीं कर पाए रविचंद्रन अश्विन को भी टीम में लिया गया है। सिडनी की पिच पर स्पिनरों को मिलने वाले मदद के चलते भारत ने कुलदीप यादव को भी 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

जहां तक ऑस्ट्रेलिया की बात है तो उसने भी लेग स्पिन ऑलराउंडर मार्नस लाबुशेन को शामिल करके पिच का फायदा उठाने की रणनीति बनाई है। टीम में लगातार असफल रहे ओपनर ऐरोन फिंच को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कंगारूओं के सामने पूरी प्रतिष्ठा ही दांव पर लग गई है। भारत की टीम 71 साल में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के मुहाने पर खड़ी है। ऑस्ट्रेलिया की योजना पिच का अच्छे से मुआयना करने के बाद ही अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों के नाम घोषित करने की है।

जहां तक पिच की बात है तो यह पिच अपरंपरागत ऑस्ट्रेलियन पिच है। इसमें तेज गेंदबाजों के बजाए स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद मिलती है। इसके बावजूद भी भारत की टीम ने यहां खेले 11 टेस्ट मैचों में से केवल एक ही में जीत दर्ज करने में सफलता पाई है जो यह बताता है कि सिडनी कंगारूओं का मजबूत दुर्ग है। लेकिन इस भारतीय टीम से यहां इतिहास रचने की पूरी उम्मीदें इसलिए भी की जा रही हैं क्योंकि भारत ने पहली बार ही इस दफा बॉक्सिंग डे टेस्ट भी जीता था। मैच में दोनों देशों की टीमे इस प्रकार हैं-

भारत- विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव

ऑस्ट्रेलिया- टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर) मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकांब, ट्रेविस हैड, मार्नस लाबुशेन , पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, ऐरोन फिंच, मिशेल मार्श

मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे शुरू हो जाएगा।

Story first published: Wednesday, January 2, 2019, 16:36 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+