India vs Australia Sydney Test Match नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच बारिश के खलल के साथ शुरू हुआ है। 1-1 से सीरीज बराबरी के बाद रोमांचक प्लेटफॉर्म पर खड़े इस मुकाबले में कंगारू कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
हालांकि केवल 7.1 ओवरों का ही खेल हो पाया था जब बारिश के चलते उसको रोकना पड़ा। मेलबर्न टेस्ट के जांबाज रहे मोहम्मद सिराज ने यहां भी भारत को अच्छी स्थिति में बनाया हुआ है। उन्होंने टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रहे डेविड वार्नर को 5 रनों के स्कोर पर पुजारा के हाथों लपका कर अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी।
वार्नर के अलावा विल पुकोवस्की भी पहला सीरीज मैच खेल रहे हैं और ये उनका टेस्ट डेब्यू भी है। भविष्य का महानायक माना जा रहा ये खिलाड़ी 14 रन बनाकर टिका हुआ है जबकि मार्नस लाबुशेन भी 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
यहां भारत उमेश यादव की जगह पर नवदीप सैनी और मयंक अग्रवाल की जगह रोहित शर्मा को लेकर खेल रहा है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, विल पुकोव्स्की, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (c & wk), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुडबेंच
इंडिया स्क्वाड प्लेइंग- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (सी), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (डब्ल्यूके), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिरा, मोहम्मद सिराज