नई दिल्लीः सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन भारत की वापसी हुई है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट पर 166 रन थे लेकिन अगले दिन कंगारूओं ने 100 रनों से कम जोड़े और अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए। लेकिन यहां पर टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा सबसे महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपना 27वां शतक पूरा करके ऑस्ट्रेलिया को निराश होने से बचा लिया है।
यह इस सीरीज के दो टेस्ट मैचों मे निराशाजनक प्रदर्शन के बाद स्मिथ का पहला सीरीज शतक है और उनके लिए नए साल की शुरुआत जबरदस्त हुई है।
एक समय स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी ने 206 रनों पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पहुंचा दिया लेकिन 9 रनं से लाबुशेन शतक से चूक गए और यह विकेट रविंद्र जडेजा को मिला।
यहां से हमको विकेटों का पतन देखने को मिला। इस पतन में अगला विकेट मैथ्यू वेड का मिला जब जडेजा ने ही बुमराह के हाथों उनको 13 के निजी स्कोर पर चलता किया। अगले दो विकेट बुमराह के नाम थे जिन्होंने कैमरून ग्रीन को खाता भी नहीं खोलने दिया। वे जीरो पर आउट हुए। उसके बाद नई दूसरी बॉल से टिम पेन को 1 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया।
पहले ही दो विकेट निकाल चुके रविंद्र जडेजा ने भारत को एक और विकेट तब दिया जब स्मिथ अपने शतक से केवल 1 रन थे। उन्होंने स्ट्राइक पर मौजूद पैट कमिंस को यॉर्कर गेंद से बोल्ड कर दिया। कमिंस भी खाता नहीं खोल पाए।
भारत के लिए एकमात्र चिंता क्रीज पर स्टीव स्मिथ की मौजूदगी है जो पुराने ढंग में लौट आए हैं। आप स्मिथ से टेस्ट क्रिकेट में शतक को ज्यादा समय तक दूर नहीं कर सकते।