For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India Vs Australia: टीम मैनेजमेंट हार के बाद खिलाड़ियों से पूछेगा मुश्किल सवाल: पार्थिव पटेल

India Vs Australia: पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की काफी आलोचना हो रही है। पहली बार भारतीय टीम का एक भी खिलाड़ी टेस्ट मैच में दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। पूरी भारतीय टीम दूसरी इनिंग में सिर्फ 36 रन बना सकी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 2 विकेट गंवाकर आसानी से 93 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। इस हार के बाद ना सिर्फ टीम के खिलाड़ियों बल्कि मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने भारतीय टीम की हार के बाद कहा कि इस हार के बाद मैनेजमेंट टीम से कड़े सवाल पूछेगा।

पार्थिव पटेल ने कहा कि इस हार के बाद टीम का मोराल बहुत नीचे गया होगा। ये टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजों से मुश्किल सवाल पूछेगी। मुझे याद है कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज में केपटाउन टेस्ट मैच में 208 रन करने थे और हम नहीं कर पाए थे तो कोच और कप्तान ने मुश्किल सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा था कि हमे बैटिंग यूनिट के तौर पर आगे आने की जरूरत है। उसके बाद जब हम पर्थ में दूसरा टेस्ट हारे थे तो भी हमसे सवाल पूछे गए थे। इसी तरह की मीटिंग हुई थी और सवाल पूछे गए थे कि हम कैसे इससे बाहर आएंगे। यहां भी वैसा ही होगा, रवि शास्त्री और विराट कोहली सवाल पूछेंगे। ऐसे में आप जवाब कैसे देंगे, जवाब आप प्रैक्टिस करके, अच्छा माहौल बनाकर आपको जवाब देना होगा। दूसरे टेस्ट मैच में माइंडसेट और सकारात्मक सोच के साथ जाना होगा। आपको भूल जाना होगा कि पहला टेस्ट हुआ भी था, हालांकि यह मुश्किल है। लेकिन जितना जल्दी हो सके आप एक इनिंग को भूलकर अगले मैच के बारे में सोचें

वहीं जब टीम मैनेजमेंट से सवाल होने चाहिए कि नहीं, पूछा गया तो पार्थिव पटेल ने कहा कि बिल्कुल मैनेजमेंट से सवाल पूछा जाना चाहिए। पार्थिव पटेल ने कहा कि सवाल सबसे होना चाहिए। मेरे हिसाब से सबसे बड़ा सवाल गेंदबाजों के लिए है। जिस तरह से ऊपर के बल्लेबाजों को आउट करते हैं, वह सवाल खड़ा करता है। नीचे के गेंदबाज बैटिंग कर जाते हैं। कैच छोड़ना ठीक नहीं है, टिम पेन, लबूशेन का कैच छूटा। सवाल पूछा जाएगा कि हम बतौर कोच खिलाड़ियों को अच्छे से तैयार कर रहे हैं कि नहीं। हमने पहले अच्छा किया है, लेकिन पहले क्या किया है, वह मायने नहीं रखता है, आज हम कैसा खेल रहे हैं वह ज्यादा अहम है।

Story first published: Sunday, December 20, 2020, 11:33 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+