Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोटेरा में सचिन के 30 हजार रन पूरे

अहमदाबाद। अहमदाबाद स्थित मोटेरा का सरदार पटेल स्टेडियम शुक्रवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक और शिखर का साक्षी बना। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 35 रन बनाते ही सचिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 रन बनाने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए।

सचिन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 रनों का आंकडा छूने के लिए इस मैच से महज 39 रनों की दरकार थी। परंतु इस टेस्ट की पहली पारी में वह सिर्फ चार रन ही बना सके थे। दूसरी पारी में आखिरकार उन्होंने इस शिखर को छू ही लिया। अहमदबाद टेस्ट से पहले तक सचिन कुल 596 अंतर्राष्ट्रीय मैच (टेस्ट, एकदिवसीय एवं ट्वेंटी-20) खेले थे जिनमें उन्होंने 29,961 रन बनाए थे। उसमें उनके 87 शतक भी शामिल हैं।

वैसे भी मोटेरा का मैदान मास्टर ब्लास्टर के लिए अब तक भाग्यशाली रहा है। इस मैच से पहले तक इस मैदान पर उन्होंने छह मैच खेले जिनमें 43.00 की औसत से 473 रन बनाए। इस दौरान यहां उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं। मोटेरा में उनका उच्चतम स्कोर 217 रनों का है।

सचिन ने बीते 15 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय करियर में 20 वर्ष पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने 159 टेस्ट मैच खेला है जिनमें 54.58 की औसत से 12,773 रन बनाया है। इनमें 42 शतक शामिल हैं। एकदिवसीय मैचों में भी कोई खिलाड़ी उनके आसपास नहीं फटकता। उन्होंने 436 एकदिवसीय मैचों में 44.50 की औसत से 17,178 रन बनाए हैं, जिनमें 45 शतक शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+