पुणे। आज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच में पहला टेस्ट मैच यहां के महाराष्ट्र स्टेडियम में खेला जा रहा है, आज मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आस्ट्रेलिया ने फर्स्ट इनिंग में 6 विकेट खोकर 195 रन बना लिए हैं।
आस्ट्रेलिया की ओर से आज शानदार खेल दिखाते हुए मेट रेनशॉ ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया है। हालांकि उनकी तबियत सही नहीं थी और उन्हें मैच में आज रिटायर्ड हर्ट भी होना पड़ा था।
खास बातें
मेट रेनशॉ ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया
उन्होंने 125 बॉल पर अपने 50 रन पूरे किए।
इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 सिक्स भी लगाया।
मैच में पहले दिन रेनशॉ रिटायर्ड हर्ट भी हुए।
वे पेट खराब होने की वजह से पवेलियन लौट गए थे।
मैच के 28वें ओवर मेट की तबियत बिगड़ी और उन्हें मैच छोड़ना पड़ा था, वे तब 36 रन पर खेल रहे थे।