
इन पांच खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के साथ कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शानदार लय में हैं। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम की तरफ से कौन सा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दे सकता है। आज हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर ढा सकते हैं।

रोहित शर्माः-
भाारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा क्रिकेट के इस शॉर्ट फॉर्मट में अभी लय में चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो शतक और एक फिफ्टी लगाने वाले रोहित शर्मा का वनडे में शानदार रिकॉर्ड है। ऐसे में अगर रोहित शर्मा का बल्ला चलता है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल होगी।

विराट कोहलीः-
मौजूदा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर पर विराजमान भारतीय कप्तान विराट कोहली साल 2017 में सबसे ज्यादा 1017 रन बना चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने अपने वनडे करियर की 30वीं सेंचुरी लगाकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोटिंग की बराबरी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली शतक लगाकर पोटिंग को पीछे छोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। दिग्गजों की मानें तो अगर ऑस्ट्रेलिया भारतीय टीम के हाथों से मैच छीनना चाहती है तो उसे विराट को जल्दी-जल्दी से आउट करने की रणनीति पर काम करना होगा। क्योंकि अगर कप्तान कोहली एक बार टिक गए तो दुनिया के इस ग्रेट चेस मास्टर को आउट करना मुश्किल है।

एमएस धोनीः-
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अभी हाल ही में मुख्य भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आप धोनी के बिना टीम की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने ये भी कहा था कि धोनी 2019 वर्ल्डकप खेलेंगे और उनमें बहुत क्रिकेट अभी बाकी है। धोनी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को दो मैचों में हारा हुआ मैच जिताने में धोनी ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा विकटों के पीछे धोनी का दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

हार्दिक पांड्याः-
भारतीय टीम में बतौर ऑलराउंडर अपनी जगह पक्की बना चुके हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबकी निगाहें होंगी। बड़ौदा के इस युवा ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ला दोनों से प्रभावित किया है। 23 साल के पांड्या अपनी गति और शॉर्ट बॉल से खिलाड़ियों को परेशान करते दिखे हैं। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांड्या को खुद को साबि करने का मौका होगा।

कुलदीप यादवः-
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने छोटे कार्यकाल में कुलदीप यादव ने खुद के लिए काफी नाम कमाया है। पांच मैचों की सीरीज में भले ही कप्तान कोहली की पसंद पहली पसंद के तौर पर स्पिनर अक्षर पटेल और युजवेन्द्र चहल भी हो सकते हैं, लेकिन कुलदीप को मौका जरूर मिलेगा। क्योंकि भारतीय टीम 2019 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए रोटेशन पॉलिसी अपना रही है। ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ धर्मशाला में खेले गए टेस्ट मैच में चाइनामैन कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया था।


Click it and Unblock the Notifications
