
विराट कोहली के पीछे भागना होगा
मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए टिम पेन से पूछा गया कि वो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरुआत कहां से करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा,' हम कोशिश करेंगे कि इसकी शुरुआत ब्रिसबेन से हो, लेकिन इसके लिये हमें विराट कोहली के पीछे भागना होगा। हालांकि मुझे इस बात की उम्मीद है कि वो जरूर एक लेवल पर आकर हमें जवाब देंगे पर हमें लगातार उनसे मिन्नतें करनी होंगी।'

अगर अच्छे मूड में हुए विराट तो मिल सकता है मौका
टिम पेन ने कहा,'जैसे मैंने कहा , हम विराट से पूछेंगे और देखेंगे कि क्या वह हमें यहां खेलने की अनुमति देते हैं और ऐसे में अगर उनका मिजाज अच्छा हुआ तो हमें पिंक बॉल से भी खेलने की इजाजत मिल सकती है, हमें इसका इंतजार रहेगा।'
उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने समर सेशन की शुरुआत वहीं से करना चाहते हैं जहां से आखिरी गर्मियों में अंत किया था। यह काफी समय से ऐसे ही चलता आ रहा है।'

पिंक बॉल से सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगे टिम पेन
गौरतलब है कि पिछली बार जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई ती तब उसने गाबा (ब्रिसबेन) के मैदान की बजाय मेलबर्न से शुरुआत की थी। 4 मैचों की सीरीज में भारत ने मेलबर्न, सिडनी, एडिलेड और पर्थ के मैदान पर मुकाबले खेले। इस दौरान उसने डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने से इंकार कर दिया था।
भारत ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला और दुनिया का 5वां देश जिसने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में जीत हासिल की। भारतीय टीम को अगले साल 4 टेस्ट मैच के लिये ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।


Click it and Unblock the Notifications
