For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: 'गेंदबाज' विजय शंकर पर होगी कड़ी नजर, नेट पर जमकर बहाया पसीना

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारतीय सरजमीं पर होने वाले मुकाबलों की शुरुआत 24 फरवरी से हो जाएगी। पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने से पहले दोनों टीमें दो मैचों की टी-20 सीरीज में अपना भाग्य आजमाएंगी। रविवार को इसी सीरीज का पहला टी-20 मैच विशाखापत्तनम में खेला जाना है। टीम इंडिया में एक तरफ जहां ब्रेक के बाद भारतीय कप्तान कोहली की वापसी हो रही है तो तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह भी अच्छे आराम के बाद टीम में लौट आए हैं।

मैच से पहले टीम इंडिया को अभ्यास सत्र में पसीना बहाते हुए देखा गया है। भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव के साथ इस प्रैक्टिस सेशन में पूरी गेंदबाजी की है। जिससे संकेत मिल रहे हैं कि कंगारूओं के खिलाफ घरेलू सीरीज में वह ऑलराउंडर की भूमिका को धार देने का काम नए सिरे से करने में जुटे हैं। शंकर के लिए यह सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि उनको विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर भी परखा जा रहा है। इस 28 साल के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और टॉप ऑर्डर पर खेलने का जज्बा भी दिखाया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में लगभग 156 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले शंकर के लिए सुनहरा मौका है कि वे आला प्रदर्शन से विश्व कप की टीम में जगह पक्की करें। बता दें कि यह मैच स्थानीय समयानुसार शाम में 7 बजे शुरू होगा। भारत के खिलाफ अपनी धरती पर टेस्ट और वनडे सीरीज हारने वाली कंगारू टीम तब टी-20 सीरीज में जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। ऐसे में आरोन फिंच की अगुवाई वाली इस ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने खुद को साबित करने की चुनौती बरकरार होगी। हालांकि मिशेल स्टॉर्क जैसे गेंदबाज की सेवाएं उनको इस पूरी सीरीज में नहीं मिल पाएंगी।

Story first published: Sunday, February 24, 2019, 10:19 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+