For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के विराट कोहली ने बल्लेबाजों से पूछा ये सवाल

India Vs Australia: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चाहते हैं कि टीम की योजना से इतर बल्लेबाज भी अपनी अलग से योजना बनाएं। जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की बल्लेबाजी बिखर गई उसके बाद कप्तान कोहली चाहते हैं कि बल्लेबाज खुद के लक्ष्य के अपने व्यक्तिगत गोल बनाए। टीम की बल्लेबाजी की विफलता का जिम्मेदार ने पूरी टीम को माना है। कोहली ने कहा कि क्रिकेट टीम का खेल है, लेकिन दबाव में यह बल्लेबाजों के लिए व्यक्तिगत गेम भी है, मुश्किल समय में उन्हें अपना विकेट नहीं गंवाना चाहिए और इसे बचाए रखने के लिए योजना बनानी चाहिए।

कोहली ने कहा कि सामान्य स्थिति में टीम की योजना बनाई जा सकती है, लेकिन मुश्किल समय में टीम से इतर खिलाड़ियों की अपनी भी योजना होनी चाहिए जब एक खिलाड़ी मैदान में जाता है तो उस समय उसकी सोच काफी अहम होती है। व्यक्तिगत स्तर पर मुश्किल समय में खिलाड़ी को अपनी योजना के साथ मैदान में जाना चाहिए, या तो मैं खेल को आगे लेकर जाउंगा या फिर मैं मजबूती के साथ खेलूंगा, मैं डिफेंसिव के साथ आत्मविश्वास से खेलूंगा। दबाव के समय में मेरी योजना हमेशा अलग होती है, 30-40 रन बनाने के बाद मैं खेल को आगे ले जाता हूं, इस तरह की चीजें काफी बदलाव लाती हैं।

जब कोहली से पूछा गया कि क्या गेंदबाजी इतनी मुश्किल थी कि कोई भी टेस्ट टीम उसके सामने बिखर जाती इसपर कोहली ने कहा कि मैं ऐसा नहीं सोचता हूं। इन लोगों ने ऐसी ही गेंदबाजी पहली इनिंग में भी की थी। हमने दूसरी इनिंग में अच्छा खेल नहीं दिखाया, इस स्थिति में कैसे बल्लेबाजी की जाए इसकी योजना नहीं बनाई। मैच में हार के बाद कोहली ने कहा कि इसे इतना बड़ा बनाने की जरूरत नहीं है, हमे इससे सीखकर आगे बढ़ना चाहिए।

Story first published: Sunday, December 20, 2020, 14:02 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+