अंतिम रणजी मैच में मात्र 5 रन ही बना सके सचिन तेंदुलकर
लहली (हरियाणा)। अपना आखिरी रणजी मैच खेल रहे सचिन तेंदुलकर कल हरियाणा के खिलाफ पांच रन ही बना सके। उन्हें देखने आये दर्शक निराश हो गये।
यह ध्यान देने योग्य है कि हरियाणा का लाहली पिछले कई दिनों से चर्चा में था, कल जब बंशी लाल स्टेडियम में सचिन मुंबई की तरफ से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आये तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया लेकिन वह ज्यादा समय तक दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर सके, उन्होने मात्र सात गेंदों का सामना किया, जिसमें अपने ट्रेडमार्क वाले अंदाज में एक शानदार चौका भी लगाया।

इसके पहले हरियाणा की पारी 35.4 ओवरों में 134 रन पर खत्म हो गयी थी। सचिन की पारी का अंत मध्यम गति के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने किया। उन्होने एक उछाल लेती गेंद पर तेंदुलकर को बोल्ड कर दिया, जिसके बाद स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।
गौर हो कि सचिन जल्द ही अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भी सन्यास लेने वाले हैं, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतिम और 200वां टेस्ट खेलेंगे। जो कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications