Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपने मित्रों और परिवार के सामने आखिरी टेस्‍ट खेलेंगे सचिन

मुंबई। भारत और वेस्‍टइंडीज टीम के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए वेन्‍यू की घोषणा अभी नहीं की गई है पर यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में होना तय है। बीसीसीआई के उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर ने आज अपने सन्‍यास के फैसले की जानकारी देते हुए इच्‍छा जाहिर की थी कि वह अपना आखिरी टेस्‍ट अपने घरेलू मैदान पर अपने दोस्‍तों और परिवार के सामने खेलना चाहते हैं।

राजीव ने इस बात से इनकार कर दिया कि बोर्ड ने उन पर सन्‍यास के लिए दबाव डाला क्‍योंकि पहले उन्‍होने दो सौवें टेस्‍ट के बाद ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया था। दूसरे टेस्‍ट के वेन्‍यू के लिए हम जल्‍द ही एक मीटिंग बुलाएंगे और इस पर निर्णय लेंगे। हमने उनसे सन्‍यास लेने के बारे में नहीं कहा। इसके पहले 2007 में सचिन ने टी20 क्रिकेट न खेलने के लिए कहा था। वहीं वनडे क्रिकेट से 2012 में ही उन्‍होने सन्‍यास ले लिया था।

राजीव शुक्‍ला का कहना है कि यह हमारे लिए भी मुश्किल वक्‍त है। जब जब मेरी सचिन से बात हुई तो मैंने उनसे यही कहा जब आप ठीक समझे तभी सन्‍यास की घोषणा करें।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+