एडिलेड ODI : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट के छठे शतक से बने कई बड़े रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे में विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेली और टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया के जीत की स्क्रिप्ट लिखी।विराट कोहली ने 112 गेंद का सामना करते हुए 104 रन की उपयोगी पारी खेली और भारत को संकट से बाहर निकाला। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। विराट के इस शतक से भारत की जीत के साथ ही विराट कोहली के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

सचिन से मीलों आगे:
विराट कोहली की बल्लेबाजी की सबसे अच्छी बात यह रही कि चेज के दौरान वह काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं ।विराट कोहली में सचिन तेंदुलकर से तो आगे हैं ही दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर वह इस मामले में एक कदम और आगे हो गए। स्कोर का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 24 शतक जड़े हैं जबकि सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 17 शतक निकले हैं जबकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने 11 शतक जड़े हैं वहीं, श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने भी चेज करते हुए 11 शतक लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में पांचवां शतक:
विराट कोहली कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही खेलते हुए पांचवां शतक लगाया।इसके साथ ही वह कुमार संगाकारा और रोहित शर्मा के बराबर आ गए हैं।वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका छठा शतक है।

एडिलेड में विराट की पारी:
एडिलेड विराट कोहली को बहुत भाता आया है। उनकी टेस्ट वनडे और टी 20 की पारियों पर नजर डालें तो यही लगता है। टेस्ट मैच में विराट की एडिलेड पर पिछली कुछ पारियां 116, 22, 115, 141, 3 & 34 ऐसी रही हैं और वनडे की पारियों की बात करें तो 18, 15, 107, 104 ऐसी पारी रही है। एडिलेड में टी20 मैच में कोहली ने नाबाद 90 रन की पारी खेली है।

करियर का 39वां शतक:
क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शतक लगाने के मामले में विराट ने संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने 782 पारियों में 100 शतक मारे हैं जबकि 668 पारियों में रिकी पोंटिंग ने 71शतक मारे हैं। कोहली ने 401 में पारियों में 64 शतक जड़े हैं। वहीं, संगकारा ने 666 पारियों मेंं 63 शतक मारे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
