Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गंभीर के सवाल पर विराट के बचपन के कोच का सटीक जवाब, बताया- रोहित-कोहली में कौन बनें कप्तान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगभग 2 महीनों तक खेली जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिये भारतीय टीम इस समय सिडनी पहुंची हुई है, जिसका आगाज शुक्रवार को 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच से होगा। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के लिये शानदार प्रदर्शन किया और लीग की समाप्ति के बाद यहीं से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निकल गये हैं।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली इस साल खिताब के प्रबल दावेदार थे और 4 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद वह एक बार फिर अपनी टीम को खिताब जिता पाने में नाकाम रहे, जिसके बाद से भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर लगातार विराट कोहली को टी20 प्रारूप की कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें: मोहम्मद आमिर का खुलासा, बताया- किस वजह से लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

गंभीर का मानना है कि मुंबई इंडियंस की टीम को पांचवी बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को आगामी 2 टी20 विश्व कप के मद्देनजर टी20 टीम की कप्तानी सौंप देनी चाहिये। वहीं कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इसका विरोध करते हुए विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात की और उन्हें उनके पद पर बरकार रखने को कहा।

इस बीच विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने लगातार चल रही इस चर्चा पर अपनी राय रखी है और गंभीर के सवाल पर सटीक जवाब दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कोच राजकुमार शर्मा ने कहा,'मुझे समझ नहीं आता कि अचानक से विराट कोहली की कप्तानी को लेकर इतने सवाल क्यों उठाये जा रहे हैं। अगर किसी को विराट की कप्तानी को लेकर संदेह है तो वह एक नजर उनके रिकॉर्ड पर डाले। इसके लिये उसे उनके आईपीएल के रिकॉर्ड को देखने की जरूरत नहीं है। आपको यह देखना चाहिये कि उन्होंने देश के लिये क्या किया है और वह किस तरह से टीम का नेतृत्व करते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो खुद आगे आकर कहेंगे कि विराट को ही टीम की कमान रखनी चाहिये।'

और पढ़ें: IND vs AUS: आकाश चोपड़ा ने बताया कौन सा खिलाड़ी लगा सकता है दोहरा शतक, बस करना होगा यह काम

गौरतलब है कि गौतम गंभीर के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का भी मानना है कि रोहित शर्मा को ही टी20 प्रारूप में भारतीय टीम की कमान दे देनी चाहिये। रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई की कमान संभालते हुए पिछले 8 सालों में 5 बार खिताब जीतने का काम किया है।

आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने कहा था कि जब आप खिलाड़ियों के आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर टीम में चयन कर सकते हैं तो कप्तानी के प्रदर्शन के आधार पर कप्तानी क्यों नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि विराट खराब कप्तान नहीं हैं लेकिन रोहित उनसे बेहतर कप्तान हैं।

Story first published: Wednesday, November 25, 2020, 19:04 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+