For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: हार्दिक पांड्या की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, कोहली का खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को यह साफ कर दिया कि अगर महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी के विवाद में हार्दिक पांड्या नपते हैं तो किस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।
विराट कोहली ने कहा कि हम पांड्या के नहीं खेलने को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। विराट कोहली ने कहा कि अगर पांड्या के खेलने को लेकर कोई दिक्कत आती है तो ऑलराउंडर के तौर पर हम रविंद्र जडेजा को लेकर मैदान पर उतरेंगे।

हमने अपने ही देश में वेस्टइंडीज के खिलाफ कलाई और उंगली वाले दोनों तरह के स्पिनर लेकर उतरे ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में जडेजा काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं अगर परिस्थितियां ऐसी होती हैं तो।
विराट ने कहा कि हमें नहीं लगता कि हमें कोई ज्यादा समस्या है।अगर हमें टीम के समीकरण बदलने होंगे तब भी हमें कोई परेशानी नहीं होगी।

कोहली मौजूदा टीम से खुश हैं और उन्हें विश्व कप के मद्दनेजर टीम में प्रयोग करने के लिए ज्यादा समय बचता नहीं दिख रहा है। कोहली का कहना है कि जैसा कि विश्व कप शुरू होने से पहले हमारे पास खेलने के लिए ज्यादा मैच नहीं है। इसलिए हम वहीं टीम लेकर उतरने की कोशिश करेंगे जिसकी विश्व कप में उतरने की संभावना ज्यादा रहे। हालांकि जसप्रीत बुमराह का अपवाद हैं उन्हें वर्कलोड के चलते आराम दिया गया है।

हालांकि कोहली का मानना है कि फार्म और फिटनेस इन सबके इतर ज्यादा मायने रखेगी।बता दें कि कॉफी विद करण शो में महिलाओं को लेकर भद्र टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं और बीसीसीआई उनपर दो मैच का प्रतिबंध लगा सकती है।

Story first published: Friday, January 11, 2019, 17:53 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+