For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvAUS : वार्मअप मैच में 5 भारतीय खिलाड़ियों का पचासा, राहुल यहां भी हुए फ्लॉप

नई दिल्ली। भारतीय टीम को 6 दिसंबर से शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एक अभ्यास मैच मिला है। ऑस्ट्रेलिया XI के साथ जारी इस मैच का पहला दिन बारिश की वजह से धुल गया था। अच्छी बात यह है कि दूसरे दिन खेल हुआ और भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का अच्छा मौका मिला। कप्तान विराट कोहली (64) और युवा बल्‍लेबाज पृथ्वी शॉ (66) सहित पांच बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ दूसरे दिन 358 रन बनाकर आउट हो गई।

वहीं, दूसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक ऑस्‍ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। डार्सी शॉर्ट 10 और ब्रायंट 14 क्रीज पर हैं। इस मैच में भारत की 14 सदस्यीय टीम में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह , पार्थिव पटेल और कुलदीप यादव को बाहर रखा गया। अभ्‍यास मैच में भी फॉर्म में केएल राहुल का खराब फॉर्म जारी रहा और वह तीन रन बनाकर कौलेमन की गेंद पर आउट हो गए।

इन पांच बल्लेबाजों के नाम अर्धशतक

इसके बाद शॉ ने पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। शानदार फार्म में चल रहे विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ डैनियल फैलिंस की एक जबरदस्त गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कप्‍तान कोहली समेट पांच भारतीय बल्‍लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। चेतेश्वर पुजारा ने 54, विराट कोहली ने 64, हुनमा विहारी ने 53 और अजिंक्य रहाणे ने 56 रनों की पारी खेली।

निचला क्रम खाता भी नहीं खोल पाया

वहीं, टेस्ट टीम में वापसी की राह देख रहे रोहित शर्मा ने 55 गेंद में 40 रन बनाए। भारत के लिए निचले क्रम ने निराश किया। अश्विन, मोहम्‍मद शमी और उमेश यादव अपना खाता तक नहीं खोल पाए। ऋषभ पंत 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से हार्डली ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 रन देकर 4 विकेट लिए।

Story first published: Thursday, November 29, 2018, 16:25 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+