For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़कर, चहल ने अपने नाम दर्ज किया ये खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 230 रन पर समेट दिया है।टॉस जीतकर कप्तान कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके इस फैसले को सही ठहराते हुए भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में निपटा दिया। इस दौरान युवा स्पिन गेंदबाज ने युजवेंद्र चहल ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। युजवेंद्र के इस यादगार स्पेल की बदौलत कई रिकॉर्ड बने।

अजीत अगरकर की बराबरी:

अजीत अगरकर की बराबरी:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन वाली फेहरिस्त में युजवेंद्र ने अजीत अगरकर की बराबरी कर ली है। भारत की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी के आंकड़ों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में मुरली कार्तिक ने 27 रन देकर छह विकेट चटकाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में अगरकर और युजवेंद्र का नाम आता है। अजीत अगरकर 42 रन देकर छह विकेट अपने नाम किया था। इसके अलावा टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की उन्होंने भी 42 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन:

ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन:

विश्व के सभी टीमों के गेंदबाजों की तुलना करें दो युजवेंद्र भारत के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ऐसी धारदार गेंदबाजी की है। इससे पहले अजीत अगरकर ने भी 42 रन देकर 6 विकेट लिए थे और युजवेंद्र ने भी टीम इंडिया की तरफ से वही इतिहास दोहराया है। चहल के बाद मिशेल स्टार्क का नाम आता है उन्होंने भारत के खिला मेलबर्न के मैदान पर 2015 में 43 रन देकर 6 विकेट लिए थे। उनके बाद क्रिस वोक्स का नाम आता है साल 2011 में ब्रिसबेन में उन्होंने 45 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।

वनडे में बेहतरीन स्पेल करने वाले गेंदबाजों में शुमार:

वनडे में बेहतरीन स्पेल करने वाले गेंदबाजों में शुमार:

एकदिवसीय मैच में बेहतरीन प्रदर्शन की बात करें तो युजवेंद्र ने इस रिकॉर्ड की लिस्ट में अपना नाम बना लिया है। भारत की तरफ से बेस्ट बॉलिंग फिगर स्टुअर्ट बिन्नी के नाम है उन्होंने ने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ4 रन देकर 6 विकेट लिए थे।इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम आता है अनिल कुंबले का जिन्होंने 1993 में विंडीज के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। आशीष नेहरा भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 6 विकेट लिए थे। बीते साल कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 27 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा स्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में मुरली कार्तिक ने 27 रन देकर छह विकेट चटकाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में अगरकर और युजवेंद्र का नाम आता है। अजीत अगरकर 42 रन देकर छह विकेट अपने नाम किया था। इसके अलावा टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की उन्होंने भी 42 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

स्पिनर द्वारा ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन:

स्पिनर द्वारा ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन:

फिरकी गेंदबाजों का ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन की बात करें तो इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल का नाम पहले पर आता है। उन्होंने 42 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। इसके अलावा मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने वाका में 15 रन देकर पांच विकेट लिए थे। पाकिस्तान के सक्लैन मुश्ताक ने एडिलेड में साल 1996 में 29 रन देकर पांच विकेट हासिल किया था।

Story first published: Friday, January 18, 2019, 13:09 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+