1st T20, IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच जानें कब और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश के लिए यह सीरीज इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि उसे अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब और तमीम की गैरमौजूदगी में खेलना है। अगर बीते दो-तीन साल की बात की जाए तो यह दोनों टीम की अहम कड़ी रहे हैं। भारतीय टीम के लिए कप्तान विराट कोहली को ब्रेक दिया गया है उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं बांग्लादेश के लिए ऑल राउंडर खिलाड़ी महमदुल्लाह को सौंपी गई है। मेहमान टीम के पास हालांकि मुस्ताफिजुर रहीम जैसा शानदार गेंदबाज है जिन्होंने पहले भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है। अगर बांग्लादेश के बल्लेबाज अच्छा स्कोर करने में सफल होते हैं तो उनके पास रोहित शर्मा की कप्तान वाली भारतीय टीम को रोकने का मौका है।
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच रविवार, 03 नवंबर से खेला जाएगा।
और पढ़ें: IND vs BAN: पंत या सैमसन, रोहित शर्मा ने बताया टी-20 सीरीज में कौन होगा विकेटकीपर
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN)के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे शुरू होगा।
और पढ़ें: IND vs BAN: दिल्ली T-20 में धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर टॉप 3 दिग्गजों में होगा रोहित का नाम
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज के पहले टी20 इंटरनैशनल मैच के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप hindi.Mykhel.com पर देख पाएंगे।
टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (wk), शिवम दुबे, संजू सैमसन (wk), क्रुणाल पांड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर
बांग्लादेश: सौम्य सरकार, लिटन दास, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम (wk), महमदुल्लाह (कप्तान), मोसादिक हुसैन, अफीफ हुसैन, अराफात सनी, मुस्तफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन, अहु हीदर, तैजुल इस्लाम
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
