For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st T20, IND vs BAN: तो क्या बांग्लादेश से डर गए रोहित शर्मा, मैच से पहले जानें क्या बोले

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली की मेजबानी में होने को तैयार है। मैच से पहले बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी कर कर रहे रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम पूरी तरह से बांग्लादेश की चुनौती के लिए तैयार है। रोहित का का मानना है कि बांग्लादेश की टीम ने हमेशा भारत को दबाव में रखा है। उन्होंने साथ ही कहा कि बांग्लादेश की टीम घर से बाहर किसी भी टीम को हरा सकती है। बांग्लादेश की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों तमीम इकबाल और आलराउंडर शाकिब अल हसन के बिना ही भारत दौरे पर आई है। तमीम निजी कारणों से दौरे से हट चुके हैं जबकि शाकिब पर आईसीसी द्वारा दो साल का प्रतिबंध लगा हुआ है। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

और पढ़ें: दिल्ली के प्रदूषण पर गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार से पूछा सवाल, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

रोहित शर्मा ने शनिवार को मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अपने अनुभवी खिलाड़ियों शाकिब और तमीम की गैर मौजूदगी के बावजूद बांग्लादेश की टीम किसी भी टीम को हरा सकती है।

शाकिब-तमीम के बिना भी खतरनाक है बांग्लादेश की टीम

शाकिब-तमीम के बिना भी खतरनाक है बांग्लादेश की टीम

रोहित शर्मा ने कहा, 'बांग्लादेश की टीम बहुत ही मजबूत है। हाल के वर्षो में हमने देखा है कि उन्होंने ना केवल घर में बल्कि घर के बाहर भी किस तरह का प्रदर्शन किया है। खासकर, हमारे खिलाफ। उन्होंने हमेशा से हमें दबाव में रखा है, इसलिए इस टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।'

उन्होंने कहा, 'उनके पास युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे लिए यह जरूरी है कि हम इस चीज पर ध्यान दें कि एक टीम के रूप में हमें क्या करने की जरूरत है। हमारे पास भी एक युवा टीम है और कई सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।'

विराट की वजह से बतौर कप्तान मेरा काम आसान

विराट की वजह से बतौर कप्तान मेरा काम आसान

इस सीरीज के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उनका काम अब इस टीम को आगे लेकर जाना है।

उन्होंने कहा, 'बतौर कप्तान मेरा काम बेहद आसान है। विराट ने जहां इस टीम को छोड़ा है, मैं वहीं से इसे आगे ले जाना चाहता हूं। मैंने सीमित मौकों में जो कुछ किया है, वही मैं यहां भी करना चाहता हूं, जोकि विराट पिछली टीम के साथ कर चुके हैं। मैं केवल टीम को आगे लेकर जाना चाहता हूं।'

टीम को एकजुट करना मेरी जिम्मेदारी

टीम को एकजुट करना मेरी जिम्मेदारी

वहीं बांग्लादेश के कप्तान महमुदूल्लाह ने कहा,' मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत अच्छा मौका है कि मैं अपनी टीम का नेतत्व करूं। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पिछले काफी वर्षो से एक साथ खेलते आ रहे हैं और वे काफी अनुभवी है। मुझे लगता है कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों के न होने से टीम पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि पूरी टीम एकजुट होकर बेहतर करने के लिए तैयार है।'

शाकिब की कमी खलेगी लेकिन टीम पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

शाकिब की कमी खलेगी लेकिन टीम पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल-हसन की गैर-मौजूदगी को लेकर महमुदूल्लाह ने कहा, 'निश्चित रूप से शाकिब काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और हम पिछले कई वर्षो से उनके साथ खेल रहे हैं। हम सभी को पता है कि वह टीम के लिए कितना अच्छा खेलते हैं, लेकिन अब उनके ना रहने से हमें जरूर उनकी कमी खलेगी। हालांकि, जैसा कि मैंने पहले भी कहा कि मेरे और टीम के लिए यह एक अच्छा मौका है कि हम उनकी गैर मौजूदगी में बेहतर करें।'

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 16:55 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+