For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st Test, IND vs BAN: धोनी-गांगुली को पीछे छोड़ कोहली ने बनाया 'विराट' रिकॉर्ड, नंबर 1 कप्तान बने

नई दिल्ली। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने चैम्पियन टीम की तरह तीसरे दिन ही बांग्लादेश को ढेर कर दिया और पारी और 130 रनों से हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही कप्तान विराट कोहली के एक नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह भारत के सबसे सफल कप्तानों एम एस धोनी और सौरव गांगुली का पछाड़ नंबर 1 बन गए हैं। दरअसल भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले मैच में पारी और 113 रनों से हराकर अपनी लगातार तीसरी पारी से जीत हासिल की।

इतना ही नहीं इस जीत के साथ कप्तान विराट कोहली भारतीय टीम के लिए पारी से जीत हासिल करने वाले कप्तानों की लिस्ट में नंबर 1 पर आ गए हैं।

और पढ़ें: T10 के पहले मैच में फ्लॉप हुए युवराज सिंह, आंद्रे रसेल ने बरसाये रन, हारी मराठा अरेबियंस

विराट कोहली की कप्तानी में भारत की यह 10वीं पारी से जीत थी। जबकि दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी की नाम है जिनकी कप्तानी में भारत ने 9 बार पारी से जीत हासिल की थी, जबकि सौरव गांगुली के समय में यह 7 बार हुआ था। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी भारत को अपनी कप्तानी में 8 बार पारी से जीत दिलाई थी लेकिन विराट कोहली ने इन सभी दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है और बता दिया कि आखिर कार क्यों टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा है।

टेस्ट की नंबर-1 टीम होने के नाते भारत से जिस स्तर के खेल और परिणाम की उम्मीद थी इंदौर के मैदान पर वही देखने को मिला। भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को पहले दिन 150 रनों पर ढेर कर दिया और फिर मयंक अग्रवाल (243), अजिंक्य रहाणे (84), रवींद्र जडेजा (नाबाद 60) और चेतेश्वर पुजारा (54) ने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचा।

और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: महज 6 रन से चूके मयंक अग्रवाल, नहीं तो टूट जाता सचिन का रिकॉर्ड

जिसके बाद दूसरी पारी में उतरी बांग्लादेश की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने मोहम्मद शमी और अश्विन के दम पर 213 रनों पर ऑल आउट कर पारी और 213 रनों से जीत हासिल की। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू होगा, जो दोनों टीमों का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच होगा।

Story first published: Saturday, November 16, 2019, 17:27 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+