For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN Day Night Test : जीत से 4 विकेट दूर भारत, स्टंप तक बांग्लादेश- 152/6

कोलकाता। भारत-बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डन में जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी 9 विकेट खोकर 347 रनों पर घोषित कर 241 रनों की मजबूत बढ़त बनाई। जवाब में बांग्लादेश की दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 152 रनों पर 6 विकेट आउट हो गए थे। उनके शुरुआती 4 विकेट महज 13 रनों पर गिर गए।

ईशांत शर्मा ने एक बार फिर से कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए हैं जबकि 2 विकेट उमेश यादव के खाते में आए हैं।

इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक पूरा किया है वहीं डे-नाइट टेस्ट का पहला शतक रहा। कोहली ने 136 रनों की पारी खेली। अजिंक्या रहाणे के रूप में भारत का चाैथा विकेट गिरा। रहाणे 51 रन बनाकर आउट हुए। भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में ठीक वैसी ही शुरुआत हुई जिसकी सबको उम्मीद थी। भारत ने पहले दिन का खेल होने तक 3 विकेट खोकर 174 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा ने 21, मयंक अग्रवाल ने 14 जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 55 रन बनाए।

यह मैच पहली पारी में पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों का साबित हुआ है और बांग्लादेश की पहली पारी केवल 106 रनों पर ढेर हो गई। ईशांत ने इस मैच में पांच विकेट लिए हैं।

बांग्लादेश के इस स्कोर के जवाब में भारत ने अपने पारी शुरू कर दी है लेकिन उसके भी दोनों ओपनर आउट हो चुके हैं। मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। ईशांत शर्मा ने भारत को शुरुआती सफलता दिला दी है और कायेस आउट हो चुके हैं। उसके बाद भारत को दूसरी और तीसरी सफलता भी मिल गई है।

इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंदौर में खेला था जिसमें टीम इंडिया को 1 पारी और 130 रनों से जीत मिली थी। भारत इस मैच में भी प्रबल दावेदार के तौर पर उतर रहा है। माना जा रहा है कि यह मैच भी 3-4 दिन से ज्यादा नहीं चलेगा और गेंदबाजी के लिए जाना जाएगा। पिच का मिजाज कुछ ऐसा है कि गुलाबी गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए पिच पर घास छोड़ी गई है जो सीम गेंदबाजी के लिए और भी ज्यादा माकूल हालात पैदा करेगी।

1
46120

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है- भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा , उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, इमरुल कायेस, मोमिनुल हक, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, लिटन दास, नयन हसन, अबू जैद, अल-अमीन हुसैन, एबादत हुसैन

Story first published: Saturday, November 23, 2019, 21:17 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+