For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN, 3rd T-20: दीपक चाहर ने हैट्रिक के साथ भारत को जिताई सीरीज

नागपुर: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच टीम इंडिया ने 30 रनों से जीतकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस मैच में टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश को 175 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मेहमान टीम 19.2 ओवरों में 144 रन बनाकर आउट हो गई। इस मैच में दीपक चाहर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत 6 विकेट लिए।

इससे पहले इस सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता हुआ था। भारत इस मैच में चार विशुद्ध गेंदबाजों के साथ उतरा था जिसकी कमी शिवम दुबे ने अच्छी गेंदबाजी करके खलने नहीं दी। लेकिन जीत के असली हीरो दीपक चाहर ही साबित हुए जिन्होंने टी-20 के इतिहास की एक शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवरों में 7 रन देकर 6 विकेट लिए। चाहर को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया है।

बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने दो विकेट सस्ते में गंवा दिए। शुरुआती स्तर पर ही दीपक चाहर ने लगातार गेंदों पर विकेट लिए। लेकिन इसके बाद नईम ने शानदार अर्धशतक लगाकर मैच टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने मिथुन के साथ मिलकर 98 रनों की साझेदारी की। इसके बाद भारत ने मिथुन (27) और रहीम (0) को जल्द ही आउट करके वापसी की।

बाद में शिवम दुबे ने भी दो गेंदों पर विकेट लेकर भारत को मजबूत कर दिया। इसके बाद चहल ने बांग्लादेशी कप्तान को बोल्ड करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह चहल का 50वां टी-20 इंटरनेशनल विकेट था। इसके बाद चाहर ने अपनी हैट्रिक लेकर भारत की झोली में शानदार जीत डाल दी।

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा को केवल 2 रनों पर आउट कर दिया। उसके बाद धवन भी 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने अय्यर के साथ अच्छी साझेदारी करके भारत को वापसी करा दी।

राहुल ने अपना छठा टी-20 इंटरनेशनल शतक पूरा कर लिया और वे 52 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अय्यर ने भी अपना पहला टी-20आई पचासा पूरा कर लिया और वे 33 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए। मनीष पांडे ने अंत में 22 रनों की अच्छी फिनिशिंग की।

भारतीय टीम ने इस मैच में एक बदलाव करते हुए क्रुनाल पांड्या की जगह पर बल्लेबाज मनीष पांडे को जगह दी है। दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन इस प्रकार हैं-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (w), शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, के खलील अहमद

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास, मोहम्मद नईम, सौम्या सरकार, मुश्फिकुर रहीम (डब्ल्यू), महमूदुल्लाह (सी), आफिफ हुसैन, मोहम्मद मिथुन, अमूलुल इस्लाम, शफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन

Story first published: Sunday, November 10, 2019, 23:21 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+