Asia Cup 2018, INDvsBAN, match preview: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। एशिया कप में भारत की जीत का सिलसिला जारी है, बता दें कि एशिया कप 2018 का आगाज तो 15 सितंबर को हुआ था लेकिन भारत के लिए इस सफर का आगाज 18 सितंबर को हुआ था जब भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 26 रनों से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि भारत का अगले ही दिन पाकिस्तान से बड़ा मुकाबला होने वाला था, जिसका हर किसी को इंतजार था। भारत ने पाक को इस एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से करारी हार देकर सुपर फॉर में प्रवेश किया। वहीं अब भारत का सामना 21 सितंबर को बांग्लादेश के साथ होना है। यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार 5 बजे से दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड पर खेला जाएगा। वहीं बांग्लादेश ने भी अपने पहले मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को पटखनी दी थी और अफगानिस्तान के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया।

भारत के लिए ये है बड़ी चिंताः भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम संयोजन होगी क्योंकि हार्दिक पंड्या कमर की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जबकि हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो दिन खेलने के बाद भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में रोहित किसी भी सूरत में बांग्लादेश को कमतर नहीं आंकना चाहेगी लेकिन हार्दिक की जगह कौन टीम में खेलेगा ये बड़ी चुनौती होगी। बायें हाथ के स्पिनर खलील अहमद को भुवनेश्वर के स्थान पर अंतिम एकादश में मौका दिया जा सकता है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पंड्या का विकल्प कौन होगा।

मनीष पांडे को मिल सकता है मौकाः गौरतलब हो कि दीपक चाहर टीम से जुड़ रहे हैं लेकिन इसकी संभावना नहीं है कि उन्हें सीधे अंतिम एकादश में जगह मिल जाएगी। मनीष पांडे बल्लेबाजी में गहराई पैदा कर सकते हैं और मध्यक्रम में उन्हें मौका दिए जाने की संभावना है। केदार जाधव की आफ स्पिन प्रभावी है और वह पंड्या के हिस्से के ओवर कर सकते हैं। वहीं मेलबर्न में 2015 विश्व कप क्वार्टर फाइनल के बाद से बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता कड़वाहट भरी रही है।

टीमें इस प्रकार हैं: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांडे, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और दीपक चहर में से।

बांग्लादेश: मशरेफ मुर्तजा (कप्तान), साकिब अल हसन, तमीम इकबाल, मोहम्मद मिथुन, लिट्टन दास, मुशफिकुर रहीम, आरिफुल हक, महमूदुल्लाह मोसादेक हुसैन सेकत, नजमुल हुसैन शंटो, मेहदी हसन मिराज, नजमुल इस्लाम अपु, रूबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और अबु हैदर रोनी में से।

Story first published: Thursday, September 20, 2018, 19:50 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+