For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: बांग्लादेश की टीम को लगा बड़ा झटका, भारत दौरे से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

Tamim Iqbal Set to miss part of India tour due to personal reasons | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 नवंबर से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है। विश्व कप में पीठ की चोट के चलते टीम से बाहर हुए बांग्लादेश के आलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन रिकवरी कर पाने में नाकाम रहे हैं और भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गये हैं। इसी चोट के कारण सैफुद्दीन को इंग्लैंड में आयोजित हुए विश्व कप में पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले से और फिर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा था। इस के बाद लगातार अनफिट रहने के चलते अब सैफुद्दीन भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि सैफुद्दीन के कई स्कैन किये गये जिनसे पता चला कि उन्हें फिट होने में अभी समय लगेगा। वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चिकित्सा दल की निगरानी में पूर्ण फिटनेस हासिल करने की कोशिश करते रहेंगे।

और पढ़ें: IND vs BAN: कौन हैं यह 4 नये चेहरे जो टीम इंडिया में हुए शामिल, जानें क्यों मिली तरजीह

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने अभी सैफुद्दीन की जगह पर किसी दूसरे खिलाड़ी का चयन नहीं किया है। वहीं आज शाम को भारतीय चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

भारत को बांग्लादेश के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली में, दूसरा सात नवंबर को राजकोट में और तीसरा मैच 10 नवंबर को नागपुर में खेलना है। दोनों टीमें इसके बाद 14 से 18 नवंबर तक इंदौर में पहला टेस्ट मैच और 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता में दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी।

टी-20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।

और पढ़ें: रोमांच की गारंटी है भारत-बांग्लादेश सीरीज, 3 मौके जब आखिरी गेंद पर टीम इंडिया ने मुंह से छीनी जीत

टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान सारा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल और ऋषभ पंत।

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 21:57 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+