For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत दौरे पर आने से पहले बांग्लादेश को सता रही यह चिंता, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। पहली बार भारत दौरे पर आ रही बांग्लादेश की टीम नवंबर में 3 टी20 और 2 टेस्ट मैच के लिए विराट सेना से भिड़ेगी। 3 नवंबर से शुरू हो रही इस सीरीज से पहले बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता एक बड़ी मुश्किल से गुजर रहे हैं। भारत के खिलाफ टीम के ऐलान से पहले बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदीन अपनी राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजों की फिटनेस को लेकर चिंता हो रही है। वह राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजों की फिटनेस से चिंतित हैं। इनमें से मुस्ताफिजुर, तास्किन अहमद और मोहम्मद सैफुद्दीन चोटों से उबर रहे हैं। अबेदीन ने इसके साथ ही कहा कि तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को टीम के भारत दौरे पर रवाना होने से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

अबेदीन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'हम वास्तव में अपने तेज गेंदबाजों को लेकर चिंतित है क्योंकि अभी कई खिलाड़ी चोटों के कारण अनुपलब्ध हैं। अगर मैं दस खिलाड़ियों की सूची बनाता हूं तो उनमें से पांच चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल होंगे।'

और पढ़ें: IND vs SA: तीसरे टेस्ट मैच के लिए मिल रहे हैं 5000 टिकट मुफ्त, जानें कैसे ले सकते हैं आप

उन्होंने कहा, 'हमारे तेज गेंदबाजों की अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा आलोचना होती रही है। अब जिस तरह से हम प्रथम श्रेणी स्तर पर फिटनेस को प्राथमिकता दे रहे हैं, मुझे लगता है कि दो वर्षों में हमें परिणाम मिलने लग जाएंगे।'

मुस्ताफिजुर टखने की चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) के पहले चरण के मैचों से बाहर रहे।

अबेदीन ने कहा, 'उन्हें (मुस्ताफिजुर) भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला की टीम में जगह बनाने के लिये एनसीएल मैच में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।'

और पढ़ें: रोहित ने IPL में नहीं दिया था खेलने का माैका, अब हैट्रिक लेकर झटके 6 विकेट

आपको बता दें कि बांग्लादेश तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों के लिये अगले महीने भारत का दौरा करेगा। टी20 श्रृंखला तीन नवंबर से शुरू होगी जिसके बाद पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से इंदौर में जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 21:36 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+