For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: मोमिनुल हक का खुलासा, भारत के खिलाफ कप्तानी को नहीं था तैयार, विराट ने किया प्रेरित

नई दिल्ली। बांग्लादेश के नवनियुक्त टेस्ट कप्तान मोमिनुल हक ने कहा है कि टीम का कप्तान चुने जाना उनके लिए आश्चर्यजनक था, क्योंकि वह इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थे। आईसीसी द्वारा शाकिब अल हसन पर दो साल का प्रतिबंध लगाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को अंतिम समय में भारत दौरे के लिए टेस्ट और टी-20 कप्तान नियुक्त करना पड़ा। मोमिनुल हक टेस्ट कप्तानी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे लेकिन कप्तान विराट कोहली की भारतीय टीम के खिलाफ बांग्लादेश की अगुआई करने के बारे में सोचकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है।

और पढ़ें: इस पू्र्व खिलाड़ी की मांग, शिखर धवन को टीम से बाहर कर केएल राहुल से कराये ओपनिंग, जानें क्यों

मोमिनुल ने कहा कि प्रतिबंधित शाकिब अल हसन की जगह उन्हें कप्तानी सौंपने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फैसले से वह पूरी तरह से हैरान हो गए थे। उन्होंने कभी भी शीर्ष घरेलू टीम की अगुआई नहीं है लेकिन उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई जिसकी परीक्षा अगले हफ्ते शुरू हो जाएगी।

विराट कोहली की वजह से बना बांग्लादेश टीम का कप्तान

विराट कोहली की वजह से बना बांग्लादेश टीम का कप्तान

भारत दौरे पर टी-20 में जहां महमुदुल्लाह टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं तो वह मोमिनुल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। शाकिब को पिछले हफ्ते आईसीसी ने दो साल के लिए प्रतिबंधित किया था क्योंकि उन्होने भ्रष्टाचार संबंधित पेशकश के बारे में सूचित नहीं किया था।

मोमिनुल ने बुधवार की रात पत्रकारों से कहा, ‘मैं बिलकुल भी तैयार नहीं था। इसकी उम्मीद नहीं थी। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं बांग्लादेश का कप्तान बनूंगा या टेस्ट टीम की अगुआई करूंगा।'

28 साल के मोमिनुल ने कहा, ‘मैं बहुत ही रोमांचित हूं क्योंकि मुझे लगता है कि विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसके बारे में सोचकर ही मुझे अच्छा महसूस हो रहा है।'

डे-नाइट टेस्ट को लेकर काफी उत्सुक

डे-नाइट टेस्ट को लेकर काफी उत्सुक

श्रृंखला का पहला टेस्ट इंदौर में 14 से 18 नवंबर तक खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच कोलकाता में 22 नवंबर से शुरू होगा जो दोनों टीमों का पहला दिन-रात्रि टेस्ट मुकाबला होगा। मोमिनुल बांग्लादेश के पहले कप्तान होंगे, जो 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाले दिन-रात टेस्ट मैच में टीम का नेतृत्व करेंगे।

अपने पहले दिन-रात्रि टेस्ट में खेलने के बारे में बात करते हुए मोमिनुल ने कहा, ‘हमने कभी भी फ्लडलाइट में गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच नहीं खेला है। यह अच्छा क्रिकेट खेलने का बहुत अच्छा मौका है।'

इस तरह से दबाव को खत्म करूंगा

इस तरह से दबाव को खत्म करूंगा

मोमिनुल बांग्लादेश की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी भी कप्तानी को दबाव या जिम्मेदारी के रूप में नहीं देखा है। अगर मैं यही सोचता रहूंगा कि कप्तान के तौर पर मुझे टीम को आगे ले जाने के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी होगी तो मैं दबाव में आ जाऊंगा।'

उन्होंने कहा, ‘लेकिन अगर मैं अपना स्वाभाविक खेल खेलूंगा और सोचूंगा कि मैं बल्लेबाज हूं जिसे अपनी टीम के लिए रन जुटाने हैं तो इससे कोई असर नहीं पड़ेगा।'

Story first published: Thursday, November 7, 2019, 20:27 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+