
उनके एक-एक एक्शन पर नजर...
कैप्टन विराट कोहली जब भी मैदान पर होते हैं तो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र ही होते हैं, उनके एक-एक एक्शन पर उनके चाहने वालों की नजर होती है और इस वजह से सेमीफाइनल मैच के दौरान सोशल मीडिया पर उनकी जीभ लोगों के बीच में चर्चा का केंद्र बनी रही।
|
कोहली ने जीभ निकाल ली
दरअसल मैच के दौरान जैसे ही केदार जाधव ने विकेट लिए, कोहली बेहद खुश हो गए और अपनी जीभ निकाल कर उछल पड़े, बस फिर क्या था लोगों ने कोहली के लिए एक से बढ़कर एक फनी ट्वीट कर डाले, जिन्हें पढकर आप भी अपनी खुशी रोक नहीं पाएंगे।
|
सोशल मीडिया
मालूम हो कि कैप्टन कोहली ने गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और बांग्लादेश को बैटिंग करने का मौका दिया। कोहली का फैसला सही साबित हुआ क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 264 रनों पर ही सीमित कर दिया।
|
बांग्लादेश के बॉलरों की जबरदस्त धुनाई
और इसके बाद फिर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 123) और कोहली (नाबाद 96) की बेहतरीन पारियों की मदद से इस लक्ष्य को 40.1 ओवरों में एक विकेट खोकर जीत हासिल की। धवन, रोहित और कोहली तीनों ने बांग्लादेश के बॉलरों की जबरदस्त धुनाई की और रिकॉर्ड जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई।
|
पाकिस्तान से भिड़ना है
भारत को फाइनल में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है, भारत ग्रुप दौर में उसे हरा चुका है और इस बार भी टीम इंडिया के चाहने वालों को उम्मीद है कि वो पाकिस्तान को फिर से हराएगा।


Click it and Unblock the Notifications