For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत बनाम बांग्लादेश: इंडिया बोले एक ही बात... धोनी...के अपमान का बदला लो विराट ..

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें भारत ने 6 में जीत दर्ज की, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे।

हैदराबाद। 9 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच एक मात्र टेस्ट मैच हैदराबाद की धरती पर खेला जाएगा। 17 साल में पहली बार बांग्लादेश की टीम टेस्ट खेलने भारत आई है। उसे साल 2000 में टेस्ट टीम का दर्जा मिला था।

भारत का पलड़ा हर लिहाज से भारी

भारत का पलड़ा हर लिहाज से भारी

आमतौर पर कमजोर समझे जाने वाले इस मैच में भारत का पलड़ा हर लिहाज से भारी है लेकिन आंकड़ों के हिसाब से ज्यादा ये मैच भारत की प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है क्योंकि अब भारत के पास पूरा मौका है कि वो अपने देश के खिलाड़ियों के अपमान का बदला ले और मेहमान टीम को करारी शिकस्त देकर वापस उनके वतन भेजे जिससे उनके फैंस दोबारा ऐसी गलती ना करें।

धोनी के कटे सिर वाला एड

धोनी के कटे सिर वाला एड

आपने सही सोचा हम बात कर रहे हैं धोनी के अपमान की, पिछले साल मार्च 2016 में जब एशिया कप के फाइनल में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत होने वाली थी, उस मैच के पहले बांग्लादेश ने एड के जरिये एक डर्टी गेम खेला था। उस एड में बांग्लादेशी तस्कीन अहमद गेंदबाज के हाथ में भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का कटा सिर दिखाया गया था।

शर्मनाक हरकत का बदला

शर्मनाक हरकत का बदला

बांग्लादेश के फैन और मीडिया की इस शर्मनाक हरकत का बदला टीम इंडिया ने उसे 8 विकेट से हराकर दिया था। लेकिन उस दर्द की कसक आज भी भारतवासियों के दिल में जिंदा है, ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि कप्तान विराट कोहली मेहमानों को अच्छा सबक अपने बल्ले से सिखाएंगे।

तस्कीन अहमद ने कोहली को बनाया निशाना

तस्कीन अहमद ने कोहली को बनाया निशाना

मैच से पहले ही एक बार फिर से तस्कीन अहमद ने कोहली के विकेट की बात छेड़कर अपनी मंशा जता दी है इसलिए आशा की जा रही है कि हर किसी को अपने बल्ले से मुंहतोड़ जवाब देने वाले कोहली इस बार भी अहमद और उनकी आर्मी को छोड़ेंगे नहीं।

9वां टेस्ट मैच

9वां टेस्ट मैच

  • भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं।
  • इसमें भारत ने 6 में जीत दर्ज की, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे।
  • दोनों देशों के बीच आखिरी टेस्ट जून, 2015 में हुआ था, जो ड्रॉ रहा था।
  • दोनों टीमों के बीच ये 9वां टेस्ट मैच है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+